scriptनिगमकर्मियों ने सुबह की नारेबाजी, दोपहर में दाल-बाटी का आयोजन | ratlam news | Patrika News
रतलाम

निगमकर्मियों ने सुबह की नारेबाजी, दोपहर में दाल-बाटी का आयोजन

निगम और नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल का दूसरा दिन

रतलामJul 13, 2018 / 05:54 pm

harinath dwivedi

patrika

निगमकर्मियों ने सुबह की नारेबाजी, दोपहर में दाल-बाटी का आयोजन

रतलाम। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर उतरे नगर निगम और नगर पालिक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को नगर निगम के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करके आंदोलन की शुरुआत की। लगातार करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक आंदोलन करने के बाद गेट के सामने निगम परिसर में ही महिलाएं और पुरुष कुर्सियां लगाकर बैठ गए। दोपहर बाद नगर निगम के बिजली विभाग परिसर में सारे कर्मचारियों ने दाल-बाटी का आनंद लिया। नगर निगम और नगर पालिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत सोलंकी और नगर पालिक निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने बताया आंदोलन आगे भी निरंतर जारी रहेगा जब तक की मांगों को लेकर कोई निर्णय नहीं हो जाता है।
निगम अधिकारी भी पहुंचे खाने में
आंदोलन के दूसरे दिन भी किसी भी शाखा में कोई काम नहीं हुआ और न ही किसी ने अपने चैंबर में बैठने की कोशिश की। दोपहर बाद दाल-बाटी का आयोजन था, निगम के तमाम बड़े अधिकारी भी पहुंचे और कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए खाना खाया। सातवें वेतनमान की जो मांग है वह पूरी होती है निगम के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक को फायदा मिलेगा। निगम के अधिकारी भी इस आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।
निरंतर जारी रहेगा आंदोलन
नगर निगम कर्मचारियों की 11 जुलाई से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन यानि 13 जुलाई को भी निरंतर जारी रहेगी। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी के अनुसार शासन ने कर्मचारियों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया है। इसलिए हड़ताल और आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में १३ जुलाई को निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद शासन की सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। हड़ताल की वजह से नगर निगम के सारे कामकाज ठप हैं और जनता को परेशानियां झेलना पड़ रही है। निगम के अधिकारी भी इस आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।

Home / Ratlam / निगमकर्मियों ने सुबह की नारेबाजी, दोपहर में दाल-बाटी का आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो