scriptविधायक के साथ आई भीड़ तय करेगी टिकट | ratlam news | Patrika News

विधायक के साथ आई भीड़ तय करेगी टिकट

locationरतलामPublished: Sep 06, 2018 05:30:25 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

अमित शाह की सभा के लिए हर विधायक को दिया लक्ष्य

patrika

विधायक के साथ आई भीड़ तय करेगी टिकट

रतलाम। आगामी 12 सितंबर को जिले के जावरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की किसान यात्रा है। इस सभा के लिए भाजपा ने १ लाख कार्यकर्ताओं व किसानों का लक्ष्य रखा है। इससे अधिक लोग आए इसके लिए विधायकों को भीड़ का लक्ष्य दे दिया गया है। बता दे कि संभाग के 7 जिलों के कार्यकर्ता जावरा में शाह की रैली में आएंगे। इसके लिए भाजपा ने बुधवार को बैठक भी की है। बता दे कि विधायक के साथ आई भीड़ ही टिकट तय करेगी।
बुधवार को हुई बैठक में अमित शाह की रैली व सभा को सफल बनाने की योजना दिनभर बनती रही। इसके लिए कॉलेज ग्राउंड सहित विभिन्न स्थान के बारे में चर्चा की गई है। इसके अलावा विधायक, सांसद आदि को दिए गए लक्ष्य के बारे में चर्चा हुई। बता दे कि मध्यप्रदेश में अमित शाह उज्जैन संभाग के जावरा से चुनाव अभियान की शुरुआत करने १२ सितंबर को आ रहे है। जिले सहित संभाग में आने वाले भाजपा के हर विधायक को किसान व कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया है।
पार्टी के पास ये सूचना तो आ गई है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह १२ सितंबर को आएंगे, लेकिन वे कितने बजे आएंगे, कितनी देर रुकेंगे, उज्जैन में महाकाल मंदिर से लेकर बैठक कितनी बजे लेंगे, इस बारे में सूचना का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद भी पार्टी का मानना है कि दोपहर 12 बजे के करीब ही शाह की सभा होगी। इसमे अब तक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व मध्यप्रदेश की शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा किए गए किसान समर्थक कार्यो के बारे में बताया जाएगा।
एट्रोसिटी एक्ट के विरोध का डर
इन सब के बीच पार्टी को ये भी भय है कि शाह की सभा के दौरान कही एट्रोसिटी एक्ट के विरोध करने वाले कुछ हंगामा नहीं करें। इसके लिए भी योजना बनाई गई है। पार्टी कार्यकर्ता भीड़ में 5-5 की संख्या में खडे़ रहेंगे। अगर कोई विरोध करेगा तो उसको पकड़कर पुलिस को दिया जाएगा। बता दे कि मंदसौर में सांसद से लेकर वरिष्ठ नेताओं को इस प्रकार के विरोध का सामना इन दिनों करना पड़ा है।
100 नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य तय
भाजपा की जिला बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमे पार्टी अध्यक्ष के आने के पूर्व 9 सिंतबर तक प्रत्येक बूथ पर 100 नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य लिया गया। जिला मीडिया प्रभारी पवन सोमानी ने बताया कि बैठक को जिला प्रभारी मदनलाल राठौर, जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान आदि ने संबोधन दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, विष्णु त्रिपाठी, बलवंत भाटी, क्रांति जोशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार रतलाम जिले में आ रहे है। पार्टी सभा सफल हो इसके लिए तैयारी कर रही है। इसको लेकर लगतार बैठकों का क्रम जारी है।
– कानसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो