scriptमोबाइल पर बात करने से टोका, तो किशोरी घर छोड़ कर चली गई | ratlam news | Patrika News

मोबाइल पर बात करने से टोका, तो किशोरी घर छोड़ कर चली गई

locationरतलामPublished: Jun 01, 2019 06:03:50 pm

दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई दर्ज

jio

Jio नंबर पर ऐसे चेक करें अपना बैलेंस, फॉलो करें ये स्टेप

रतलाम। शहर के ईश्वरनगर और जावरा रोड इलाके से दो लड़कियां अपने घरों से चली गई। एक लड़की परिवारजनों ने मोबाइल फोन पर बात करने से मना किया तो घर छोड़कर चली गई जबकि दूसरी किसी अन्य युवक के साथ जाने की शंका जाहिर की गई है। दोनों ही नाबालिग हैं और परिजनों को आशंका है कि इन्हें कोई बहला-फुसलाकर ले गया।
पहला प्रकरण- शहर के जावरा रोड़ इलाके में रहने वाली एक किशोरी को मां ने मोबाइल पर बात करने के लिए मना किया। वह इतनी गुस्सा हुई कि वह घर छोड़ कर चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जावरा रोड़ के समीप रहने वाली एक किशोरी बालिका मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। मां ने बात करने से मना कर मोबाइल ले लिया तो बालिका घर छोड़ कर चली गई। किशोरी बालिका के परिजनों को शंका है कि उसे संदेही अजय नाम का लड़क ा अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने अजय के खिलाफ धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दूसरा प्रकरण- दूसरा मामला शहर के ईश्वनगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला ने दीनदयालनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि क्षेत्र का ही एक संदेही युवक फरियादी की लड़की को बहला फुसला कर ले गया। घर से गई लड़की की मां ने शंका जताई कि उसकी लडकी को इसी क्षेत्र में रहने वाला राकेश भील नामक युवक अपने साथ ले गया है। दोनों लड़कियों के भागने की तारीख ३० मई है। दीनदयालनगर पुलिस थाने पर धारा ३६३ में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पति और सास ने पीटा, अस्पताल में भर्ती
रतलाम। पारिवारिक विवाद में पति और सास ने बहू को बुरी तरह पीट दिया। घायल बहू के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोंटे आई है। घायल महिला को १०८ से रतलाम पहुंचाया गया। बिलपांक पुलिस के अनुसार कमेड़ निवासी नर्मदाबाई पति मदन गायरी (४०) को घायल अवस्था में १०८ एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। महिला को उसके पति मदन और सास ने बुरी तरह पिटाई करके घायल कर दिया। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार महिला के मुंह और आंख के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर चोंटे आई हैं। बिलपांक पुलिस महिला के पति को पकड़ऩे के लिए गांव गई थी किंतु वह नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो