scriptआरक्षक ने पीया कीटनाशक, सुसाइड नोट भी किया जब्त | ratlam news | Patrika News

आरक्षक ने पीया कीटनाशक, सुसाइड नोट भी किया जब्त

locationरतलामPublished: Jun 18, 2019 05:28:51 pm

आरक्षक ने पीया कीटनाशक, सुसाइड नोट भी किया जब्त

news

आजमगढ़ क्राइम की खबर

रतलाम। नीमच जिले के बघाना थाने पर पदस्थ एक आरक्षक ने सोमवार को रतलाम में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जवान की तबीयत बिगडऩे पर कुछ लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया गया था। इसके बाद सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे उपचार के लिए यहां से निजी अस्पताल ले गए। जवान के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार घटना में रतलाम के वरदान नगर निवासी विशाल नागर ३९ को भर्ती कराया गया है। विशाल नीमच जिले के बघाना थाने पर आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वह चार दिन का अवकाश लेकर रतलाम अपने घर पर आया हुआ था। यहां सुबह वह घर से निकला और शास्त्री नगर क्षेत्र में एक मंदिर के पास पहुंचा और कीटनाशक का सेवन कर लिया। यहां उसकी तबीयत बिगडऩे पर कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसमें उसके दोस्त भी होना बताए जा रहे है।
सुसाइड नोट मिला
पुलिस के अनुसार विशाल की जेब से उसने स्वयं एक सुसाइड नोट निकालकर दिया है। उसमें लिखा है कि मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं, मैं आत्महत्या कर रहा है, इसमें मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। अस्पताल पहुंचे लोगों में उसके कुछ दोस्त भी होना बताए जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान पुलिस ने जब जानकारी जुटाना चाही तो वह कुछ नहीं बोला। उसका कहना बस यहीं था कि मैंने अपनी इच्छा से ये किया है। बाद में पुलिस ने युवक के मरणासन कथन भी कराए है। पुलिस भी अब अपने स्तर पर मामले की जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो