scriptमध्यप्रदेश यूथ वालीबॉल स्पर्धा रतलाम जिले में होगी आयोजित | Patrika News

मध्यप्रदेश यूथ वालीबॉल स्पर्धा रतलाम जिले में होगी आयोजित

locationरतलामPublished: Aug 05, 2019 05:52:41 pm

मध्यप्रदेश यूथ वालीबॉल स्पर्धा रतलाम जिले में होगी आयोजित

patrika

मध्यप्रदेश यूथ वालीबॉल स्पर्धा रतलाम जिले में होगी आयोजित

रतलाम। मध्यप्रदेश एम्यूचर वालीबाल संघ की वार्षिक साधारण सभा नगर एवं जिला वालीबाल संघ रतलाम के तत्वाधान में रविवार को दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में हुई। इसमे निर्णय लिया गया कि आगामी समय में यूथ की वालीबाल स्पर्धा रतलाम में आयोजित की जाए। बैठक में प्रदेश के 35 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
संघ के अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह पूर्व विधायक, संघ के चेयरमैन पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रामलाल वर्मा व महासचिव हरि सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रदेश के 35 जिलों के अध्यक्ष सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में नगर एवं जिला वालीबाल संघ के सचिव प्रकाश व्यास ने सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया, तथा संघ की तरफ से बैठक रतलाम में आयोजित करने के लिए एसोसिएशन के प्रति प्रसन्न्ता व्यक्त की। संघ अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में मध्यप्रदेश की वालीबॉल स्पर्धा मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होगी। हमारा लक्ष्य है बच्चों को वालीबाल खेल मैदान पर लाकर उनको वालीबाल की तकनीक की जानकारी देना।
महासचिव हरिसिंह चौहान ने गत वर्ष संपन्न हुई वार्षिक साधारण सभा के मिनिट्स का अनुमोदन लिया। इसके साथ ही इस खेल के लिए स्टेट रेफरी की परीक्षा के बारे में जानकारी दी। बैठक में नए जिलों में संघ की मान्यता देने पर चर्चा हुई। संघ की वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा हुई, साथ ही आगामी कैलेंडर के आयोजन को लेकर रतलाम को संभागीय यूथ वाली वॉल स्पर्धा, सब जूनियर उज्जैन, तथा जूनियर वर्ग की स्पर्धा शाजापुर को आवंटित की गई। मिनी एवं सीनियर वर्ग की स्पर्धाओं को लेकर निर्णय से बाद में अवगत बाद में कराया जाएगा। कोषाध्यक्ष मिथिलेश दुबे द्वारा संघ का वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष मुबारिक आर खान, स्टेट रेफरी कमलजीत सिंह, सुरेश गया दिन, उपाध्यक्ष सुरेश व्यास, बृजपाल सिंह प्रदीप ओझा आदि उपस्थित थे।
ऊं चाई पर ध्यान देना जरूरी – वर्मा
संघ के चेयरमैन वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा पूर्व महानिरीक्षक पुलिस ने संबोधित करते हुए कहा कि वालीबाल एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी की ऊंचाई होना आवश्यक है हमें इस और विशेष ध्यान देना चाहिए कम ऊंचाई के खिलाडयि़ों के लिए भी खेल में बूस्टर लिफ्टर का स्थान सुरक्षित है। आज चाइना जैसे देश में में वैसे तो कम ऊंचाई के खिलाड़ी उपलब्ध है, लेकिन चाइना ने भी 7 फुट 4 इंच के खिलाडयि़ों को वालीबॉल से जोड़ा है। अत: हमें ऊंचाई वाले खिलाडिय़ों को ढूंढना है खेल मैदान से जोडऩा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो