scriptशहर के मंडलों की बैठक मेें सदस्यता अभियान पर चर्चा | ratlam news | Patrika News

शहर के मंडलों की बैठक मेें सदस्यता अभियान पर चर्चा

locationरतलामPublished: Aug 09, 2019 05:29:39 pm

शहर के दो व ग्रामीण के एक मंडल में सदस्यता की समीक्षा

patrika

शहर के मंडलों की बैठक मेें सदस्यता अभियान पर चर्चा

रतलाम। विधायक चेतन्य कश्यप ने गुरुवार को मंडल स्तर पर भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। मुखर्जी मंडल और दीनदयाल मंडल की बैठक में उन्होंने वार्ड प्रभारियों एवं विस्तारको से वार्डवार सदस्यता अभियान के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाकर लक्ष्य पूर्ण करने का आह्वान भी किया। काश्यप ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए बैठक में कहा कि भाजपा देश ही नहीं पूरी दुनिया मे लोकप्रिय पार्टी बन गई है। इसकी सदस्यता गौरवमयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व ने भाजपा को सर्वव्यापी बना दिया है। इससे सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने घर-.घर जाकर पार्टी की सदस्यता करने पर बल दिया। बैठक में जिला सदस्यता प्रभारी पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने भी विचार रखें। दीनदयाल मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी, महामंत्री नंदकिशोर पवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल सदस्यता प्रभारी प्रहलाद राठौड़ व मुखर्जी मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, सदस्यता प्रभारी महेंद्र शर्मा, वार्ड प्रभारी और विस्तारक मौजूद थे।
शबरी मंडल के ६८ केन्द्रों की भी समीक्षा
भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने रतलाम ग्रामीण विधानसभा के शबरी मंडल के कार्यकर्ताओं से बात कर सदस्यता अभियान की समीक्षा। जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि बैठक में मंडल के सभी 68 मतदान केन्द्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक की गई सदस्यता की समीक्षा की गई। सदस्यता अभियान के बाद पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 12 अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक जारी रहेगा। बैठक में रतलाम ग्रामीण विधानसभा सदस्यता प्रभारी बाबुलाल कर्णधार, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा सहित अन्य थे। बैठक में धारा 370 एवं 35 ए को समाप्त करने पर प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया। अंत में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो