scriptकीर्तिराज ने चीन में जीता रजत पदक | ratlam news | Patrika News

कीर्तिराज ने चीन में जीता रजत पदक

locationरतलामPublished: Oct 14, 2019 05:28:52 pm

ओपन जंप रोप चैंपियनशिप 2019 में पाई सफलता

कीर्तिराज ने चीन में जीता रजत पदक

कीर्तिराज ने चीन में जीता रजत पदक

रतलाम/खारुआकला। गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कीर्तिसिंह सोलंकी ने चाइना ओपन जंप रोप चैंपियनशिप 2019 चाइना में गुयाना नामक स्थान पर आयोजित की गई थी, जिसमें सोलंकी ने रजत पदक भारत के लिए जीतकर परचम चाइना में फहराया। यह पदक टीम इवेंट चाइनीस विल में जीतकर देश का नाम गौरवान्वित किया। चाइना ओपन जंप रोप चैंपियनशिप में भारत से 6 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, जिन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर भारत के लिए पदक अर्जित किए, कीर्ति सिंह सोलंकी के द्वारा पदक जीतने पर गांव के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
खारूआकला गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने गांव का नाम प्रदेश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में सुशोभित किया। इस चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया, केनेडा, भारत, अफ्रीका जैसे विभिन्न देशों के खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया। सभी खिलाडिय़ों को जंप रोप फेडरेशन ऑफ इंडिया जंप रोप एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश एवं विभिन्न खेल संगठनों के द्वारा और सामाजिक संगठनों के द्वारा बधाई दी गई। खारुआकला ग्राम पंचायत सरपंच रेशम बाई डांगी, लुनी की सरपंच राजकुंवर ज्ञानसिंह सोलंकी, आलोट नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, जन शिक्षक रघुवीरसिंह सोलंकी ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो