script200 के नकली नोट चलाते पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार | ratlam news | Patrika News

200 के नकली नोट चलाते पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

locationरतलामPublished: Nov 12, 2019 05:16:36 pm

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी मौके से भागा

200 के नकली नोट चलाते पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

200 के नकली नोट चलाते पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

रतलाम/जावरा। बाजार में नकली नोट चालने के प्रयास में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी ईद मिलादुन्नबी के त्योहार के दौरान भीड़ भाड वाले इलाकोंं में नकली नोट चला रहे थे। पुलिस ने तीनों के पास से 200 रुपए के तीन नकली नोट बरामद किए हंै। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो आरोपी युवकों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर और उनकी सभी महिला को जेल भेज दिया गया।
सीएसपी अगम जैन ने बताया कि लम्बे समय से नए 200 व 500 के नकली नोट बाजार में चलाए जाने संबंधी शिकायत मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की मदद से नकली नोट चलाने वालों पर पैनी निकाह रखी। इसी बीच सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने व्यापारियों की मदद से नगर के जवाहर पथ से एक पति-पत्नी को 200-200 रुपए के नकली नोट चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
एक आरोपी जो कि नीमच का है ओर उसका ससुराल जावरा में है तो वह अपने ससुराल में यह नकली नोट चलाने आया था। दंपती की निशानदेही पर स्टेशन रोड से एक और युवक को 200 का ही नकली नोट चलाते हुए पकड़ा गया। एक और युवक जो कि स्टेशन रोड़ पर मौजूद था, वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी सोहेल पिता शकील मंसूरी (20) निवासी नीमच, उसकी पत्नी फिजा उर्फ आफरीन पति सोहेल (19) निवासी कसाई मोहल्ला, जावरा तथा अमान पिता शकील कुरैशी निवासी छावनी नीमच को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में तीनों पर भादवि की धारा 489 (क), 489 (ख) , 489 (घ), 420, 34 में प्रकरण दर्ज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो