scriptनपा ने सख्ती से चलाया अभियान, 117 सुअरों को पकड़ा | ratlam news | Patrika News

नपा ने सख्ती से चलाया अभियान, 117 सुअरों को पकड़ा

locationरतलामPublished: Nov 15, 2019 05:30:15 pm

कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 6 लोगों को लिया हिरासत में, 4 पर किया प्रकरण दर्ज

नपा ने सख्ती से चलाया अभियान, 117 सुअरों को पकड़ा

नपा ने सख्ती से चलाया अभियान, 117 सुअरों को पकड़ा

रतलाम। एसडीएम तथा सीएमओ के समक्ष आई शिकायतों पर शहर को सुअरों से मुक्त करने के लिए नपा ने गुरुवार को अभियान चलाया। नपा के सफाईकर्मियों के बीच आपसी विवाद तथा सुअरों को पकडऩे में अडंगा लगाने की संभावनों के चलते अमले के साथ पुलिस बल भी लगाया गया। भारी पुलिस बल के बाद भी सुअरों पालने वाले तथा सफाईकर्मियों में विवाद हुआ। जिस पर पुलिस ने करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया, देर शाम चार पर शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया। वहीं दो व्यक्ति जो नपा के कार्यरत होकर यातायात संभालने के लिए पुलिस के साथ कार्यरत है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नपा सीएमओ डॉ. केशवङ्क्षसह सगर ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत सफाईकर्मियों ने स्वयं ही सुअरों को पाल रखे है, जो गंदगी फैलाते है, जिनकी कई बार शिकायते मिली थी, नपा के कर्मचारी होने के चलते इन्हे कई बार समझाइश भी दी गई, लेकिन ये नहीं माने तो सुअरों पकडऩे की विज्ञप्ती निकाली। जिस पर अमित पिता राजेन्द्र डांगर, लालाराम नगर, पलासिया इंदौर ने सुअरों पकडऩे का ठेका लिया। गुरुवार को सुबह से सुअरों को पकडऩे को काम शुरू किया। सुअरों पकडऩे के अभियान के दौरान अमले के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल भी लगाया गया। बल ने सुबह से लेकर दोपहर तक करीब 117 सुअरों को पकड़ा। कुछ पालकों ने विवाद किया, जिस पर पुलिस ने अमित पिता राजेन्द्र डांगर निवासी इंदौर की रिपोर्ट पर पुनित पिता राजेन्द्र कल्याणे निवासी जेल रोड़, जावरा तथा राहुल पिता दिलीप कल्याणे रवि पिता जीवन कल्याणे, विशाल पिता जीवन कल्याणे सभी निवासी महिदपूर गेट, जावरा पर भादवि की धारा 353, 341, 294, 506 में प्रकरण दर्ज किया है। नपा में कार्य करने वाले कर्मचारी पवन तथा चंदन पुलिस के साथ यातायात कंट्रोल करने में सहयोग करते है, उन्हे भी हिरासत में लिया था, लेकिन पुलिस ने इन दोनो पर कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हे देर शाम छोड़ दिया गया। कार्रवाई में स्वास्थ अधिकारी उत्तमकुमार नर्वे, इंजीनियर अरविंद गंगराड़े, दशरथ चौहान, थाना प्रभारी प्रमोद साहू के साथ नपाकर्मी थे।
व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो