script#Ratlam में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू | ratlam panchayat election news | Patrika News

#Ratlam में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान शुरू

locationरतलामPublished: Jul 01, 2022 09:14:54 am

Submitted by:

Ashish Pathak

मध्यप्रदेश के रतलाम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सैलाना और बाजना जनपद में शुरू हो गया है।

ratlam panchayat election news

ratlam panchayat election news

रतलाम. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले के बाजना एवं सैलाना विकासखंड में मतदान शुक्रवार सबह 7 बजे से शुरू हो गया। इसकी प्रशासकीय तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। गुरुवार को मतदान सामग्री वितरण के दौरान हुई भारी बारिश से कार्य प्रभावित हुआ था और टेंट उड़ गए थे।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में दूसरा चरण का मतदान शुक्रवार को शुरू हो गया है। इस चरण में सैलाना और बाजना जनपद क्षेत्र के 1.95 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर 1600 से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन प्रत्याशियों में ग्राम पंचायत पंच से लेकर सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के सदस्य हैं।
टेंट हवा में उडऩे लगे


लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे जिलेवासियों के लिए गुरुवार की सुबह सुखद रही। आम जनता के लिए तो यह अच्छी बात रही लेकिन सैलाना जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों को बालक हायर सेकंडरी स्कूल से मतदान सामग्री का वितरण भी किया जाना था। सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से मतदान सामग्री वितरण स्थल की व्यवस्थाएं चौपट हो गई। टेंट उखड़ गए और मतदान दलों को इधर-उधर शरण लेना पड़ी। मतदान दलों को मतदान केंद्रों तक ले जाने वाली बसें स्कूल परिसर में खड़ी थी। ये बसे काफी दूर खड़ी थी जहां मिट्टी थी। बारिश होने से ये बसें उसी मिट्टी में फंस गई। परेशानी के बाद बसों को बाहर निकालकर लाया गया। मतदान दलों के सामग्री वितरण स्थल पर धूप से बचने के लिए टेंट लगाए गए थे। तेज बारिश से गिले हुए टेंट में में पानी भरने से वे झुक गए और कई टेंट नीचे आ गिरे। टेंट के नीचे लगी कुर्सियां भी इनकी चपेट में आ गई।
बाजना में है इतने वार्ड


बाजना विकासखंड में जनपद क्षेत्रों/वार्डों की संख्या 20 है। ग्राम पंचायत 65 एवं वार्ड संख्या 1085 है। यहां 199 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। बाजना में कुल 109564 मतदाता हैं। इनमें 54108 पुरुष मतदाता एवं 55456 महिला मतदाता हैं।
सैलाना में है इतने वार्ड


सैलाना विकासखंड में जनपद क्षेत्रों/वार्डों की संख्या 15 हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 47 एवं वार्ड संख्या 823 हैं। यहां 156 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सैलाना में कुल मतदाता 85904 हैं। इनमें पुरुष मतदाता और 42062 एवं महिला मतदाता 43842 हैं।
फैक्ट फाइल
जनपद – पुरुष – महिला – अन्य – कुल मतदाता
सैलाना – 42062 – 43842 – 0 – 85904
बाजना – 54108 – 55456 – 0 – 109564
कुल — 96170 –99296 – 0 – 195468

जनपद सदस्य संख्या
बाजना – 20
अभ्यर्थी – 129
सैलाना – 15
अभ्यर्थी 106

पंचायतें
बाजना जनपद
कुल पंचायतें- 65
निर्विरोध पंचायतें – 02
चुनाव हो रहे – 63
उम्मीदवार 513

सैलाना जनपद
कुल पंचायतें – 47
निर्विरोध पंचायतें – 00
चुनाव हो रहे – 47
उम्मीदवार – 541

जिपं में इतने के भाग्य का होगा फैसला

सीट ——————— उम्मीदवार
13 बाजना (अजजा) ——— 10
14 बाजना अजजा (महिला) —- 04
15 सैलाना (अजजा) ——— 04
16 सैलाना अजजा (महिला) — 04

Ratlam election gossip latest news
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो