script

रेलवे आवास किराए पर: रेलकर्मी खुद वसूल रहे थे किराया

locationरतलामPublished: Feb 13, 2020 05:35:12 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

दो कॉलोनी में 73 आवास की जांच, 5 में अवैध कब्जे, एक जबरन रह रहा था, अब वसूलेंगे किराया

रेलवे आवास किराए पर: रेलकर्मी खुद वसूल रहे थे किराया

रेलवे आवास किराए पर: रेलकर्मी खुद वसूल रहे थे किराया

रतलाम। रेलवे ने कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा दी हुई है, लेकिन कर्मचारी और कुछ दबंग लोगों ने इन्हें कमाई का जरिया बना लिया है। रेलकर्मी भी इस अवैध वसूली में पीछे नहीं है। खुद अपने मकान में रहते हैं और न्यूनतम दर मिले रेल आवास को बड़े फायदे के सौदे में सालों से किराए पर चला रहे हैं। रेलवे पुलिस बल और विभाग के आला अधिकारियों ने जब मैदान संभाला तो ऐसे कई मामले सामने आए। अब रेलवे ऐसे धोखेबाजों को सबक सिखाने में लगी है।
रेल मंडल में बुधवार शाम को फिर से रेल आवासों की जांच का कार्य चला। जांच घटला कॉलोनी व आरई बिल्ंिडग में की गई। इसमे 5 आवास में अवैध कब्जे पाए गए जिनको 24 घंटे में आवास खाली करने का नोटिस दिया गया, जबकि दो आवास किराए से चलना पाए गए। डीजलशेड के कर्मचारियों ने यह किराए से दिए थे, अब इन कर्मचारियों को विभाग आज चार्जशीट देगा। इनके अलावा एक आवास में रेल कर्मचारी बगैर अनुमति के रहते पाया गया।
रेलवे के मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी सहायक इंजीनियर सुधीर निगम, आईओडब्ल्यू कैलाश कुामर, बिजली विभाग के संजय मेहता का दस्ता बुधवार शाम को करीब 4 बजे बाद पहले आरई बिल्ंिडग व बाद में घटला कॉलोनी पहुंचा। यहां पर कुल 73 आवास की जांच हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस जंाच में डीजलशेड में तकनीशियन जितेंद्र वर्मा, यही पर पदस्थ तक नीशियन मुकेश कुमार मीणा के रेल आवास किराए से चलते हुए पाए गए। इनको गुरुवार को विभाग चार्टशीट देगा। इसके अलावा सहायक इंजन चालक ऋषिराज मीणा बगैर अनुमति के रेल आवास में अगस्त 2019 से रहते पाए गए। इनसे तब से अब तक का किराया वसूलने का निर्णय लिया गया। 5 आवास में अवैध कब्जे पाए गए जिनमे बिजली व कल कनेक्शन काटते हुए गुरुवार तक खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो