scriptमहज 3 साल की उम्र में नन्हे आर्यवीर ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Ratlam's Aryaveer made a world record at the age of just three | Patrika News

महज 3 साल की उम्र में नन्हे आर्यवीर ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

locationरतलामPublished: Jan 09, 2022 07:49:20 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

माता पिता के वर्क फ्रॉम होम से बेटे आर्यवीर की प्रतिभा में आया निखार..बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

world_record.jpg

रतलाम. कोविड महामारी के संघर्षपूर्ण समय में रतलाम शहर के नन्हे आर्यवीर ने मात्र 3 वर्ष की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बना कर रतलाम नगर व देश का नाम रोशन किया है। कंप्यूटर और लैपटॉप के कीबोर्ड के नाम पहचान कर सॉफ्टवेयर स्क्रैच लैंग्वेज ब्लॉक प्रोग्रामिंग को विस्तार से समझना व उसमें प्रोग्राम बनाना जैसे मोशन मूवमेंट लूप साउंड अटैचिंग जो कि इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एनवायरमेंट पर आधारित हैं।


आर्यवीर ने ऐसा प्रोग्राम बनाया जिसमें वह किसी भी करैक्टर का मूवमेंट करके एक एनिमेशन का निर्माण कर सके। यह सारे अचीवमेंट आर्यवीर पटेल ने अपने नाम कर लिया है और नोबल वर्ल्ड रिकॉर्ड के माध्यम से भारत, अमेरिका, इंग्लैंड सहित 120 देशों में यह रिकॉर्ड पब्लिश किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें

कोरोना पॉजिटिव पेशेंट दोस्तों के साथ घर में छलका रहा था जाम,अचानक पहुंच गई तहसीलदार


आर्यवीर पटेल की माता दीपिका पटेल व पिता प्रीतांशु पटेल दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर है उन्होंने बताया कि आर्यवीर हम दोनों को वर्क फ्रॉम होम देखते हुए दो वर्ष की उम्र से ही लैपटॉप में रुचि लेता है। आर्यवीर की इस रूचि को देखते हुए माता-पिता ने उसे ट्रेनिंग देना शुरु की।

 

 

यह भी पढ़ें

विदेशी कॉलगर्ल्स का काला सच, देह व्यापार के लिए लड़के से बने लड़कियां



कोरोना महामारी के संघर्ष पूर्ण समय का सदुपयोग कर नौकरी (वर्क फ्रॉम होम) के साथ दीपिका ने पति प्रीतांशु पटेल के साथ मिलकर अपने बच्चे की प्रतिभा को निखारा और संपूर्ण समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है। आर्यवीर का लैपटॉप के प्रति इंटरेस्ट और माता-पिता से मिला सही मार्गदर्शन का नतीजा अब आर्यवीर के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर बनकर सामने आया है। बता दें कि अभी आर्यवीर का स्कूल में एडमिशन भी नहीं हुआ है, इस तरह माता पिता ने घर पर ही बेटे कि प्रतिभा के साथ पढ़ाई में भी योगदान दिया ।

देखें वीडियो- 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x86z0yo
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो