रतलाम

विकास के पथ पर दौड़ रहे शहर को चाहिए विकास प्राधिकारण में ताज

2013 के बाद से दावे तो हुए, लेकिन नहीं मिला कोई अध्यक्ष
 

रतलामJan 20, 2022 / 05:57 pm

sachin trivedi

विकास के पथ पर दौड़ रहे शहर को चाहिए विकास प्राधिकारण में ताज

रतलाम. आमजन के जेहन में यह अहम सवाल है कि विकास के पथ पर दौड़ रहे शहर में आखिर 2014 से अब तक रतलाम विकास प्राधिकरण को अब तक कोई अध्यक्ष व उपाध्यक्ष क्यों नहीं मिला है। शहर में कई योजनाओं पर काम हो रहा है, प्राधिकरण ने भी चार – चार कॉलोनियों को तत्कालीन समय में बनाया, लेकिन जिस गति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिलकर काम कर सकते थे, वो अब तक नहीं हो पाया। ऐसे में जब विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ वर्ष का समय शेष है, तब आमजन की इच्छा है की समय रहते शहरहित को देखते हुए मनोनयन हो जाए।
पश्चिमी मध्यप्रदेश में राजस्थान व गुजरात सीमा से लगा हुआ सबसे बड़ा शहर रतलाम तेजी से विकास के पंख लगाकर उडऩे को बेताब है। एक तरफ यहां 8 लेन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है दूसरी तरफ लाजिस्टिक हब से लेकर टेक्सटाइल्स पार्क का निर्माण मंजूर हो गया है। इतना ही नहीं, नमकीन क्लस्टर बन गया है तो गोल्ड ज्वेलरी पार्कभी बनना है।
यह हो रहा शहर में
आने वाले दिनों में शहर में चल रहे मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होना है। इसके अलावा रतलाम को संभाग बनाने की योजना भी प्रस्तावित है। शहर के चारों तरफ टू लेन व फोरलेन का निर्माण हुआ है व और हो रहा है। इतना ही नहीं शहर को गंदे व खुले हुए नालों से मुक्क्ति दिलाने की योजना भी मंजूर होकर प्रस्ताव भोपाल चला गया है।
इसलिए होना जरूरी है
असल में रतलाम विकास प्राधिकरण में दिसंबर 2013 के बाद से कोई न तो अध्यक्ष रहा नहीं कोई उपाध्यक्ष। 2014से 2021 के 7 साल में एक नई कॉलोनी आमजन के लिए नहीं बनी। जबकि इसके पूर्व के गठन को देखा जाए तो माही विहार, परशुराम विहार, योगी विहार, कालिका विहार नाम की कॉलोनियों को बनाया गया। इन कॉलोनियों में आमजन ने रहना भी शुरू कर दिया। मास्टर प्लान को लागू होना है, ऐसे में विकास प्राधिकरण में जनप्रतिनिधि के अभाव में विकास कार्य प्रभावित होंगे। इतना ही नहीं, हवाई अड्डा से लेकर बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भी इसका गठन होना जरूरी है।
निर्णर्य शासन स्तर पर
विकास प्राधिकरण के मामले में निर्णय शासन स्तर पर होना है। जल्दी ही संभावित रुप से इस बारे में निर्णय हो जाएगा।

– राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिलाध्यक्ष भाजपा

Hindi News / Ratlam / विकास के पथ पर दौड़ रहे शहर को चाहिए विकास प्राधिकारण में ताज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.