script

मनमुटाव व पद की लालसा को छोड़ गुरु के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें

locationरतलामPublished: Nov 11, 2019 05:41:33 pm

Submitted by:

Akram Khan

मनमुटाव व पद की लालसा को छोड़ गुरु के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें

मनमुटाव व पद की लालसा को छोड़ गुरु के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें

मनमुटाव व पद की लालसा को छोड़ गुरु के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें

रतलाम। पिपलौदा नगर परिषद को सींचने के लिए पुण्य सम्राट ने उग्र विहार कर संघ समाज को नई प्रेरणा देने का कार्य किया है। हम परिषद को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहते है। आप गंभीरता, स्नेह व प्रेम से संगठन को आगे बढ़ाएं, परिषद के प्रति वफादार बने। मनमुटाव व पद की लालसा को छोड़ गुरु के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें। यह बात गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर मसा ने कही। वे रविवार को नगर के श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ धाम पर हीरक जयंती वर्ष के रूप में आयोजित नवयुवक परिषद के दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुनिराज डॉ सिद्धरत्नविजय, मुनिराज तारकरत्न विजय व साध्वी भाग्यकला श्रीजी आदि विराजित थे। विभिन्न स्थानों से आए पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी परिषद शाखाओं की उपलब्धियों के बारे में बताया। वार्षिक प्रतिवेदन के आधार पर परिषद की श्रेष्ठ शाखाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नवयुवक परिषद महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष मोहनलाल ढालावत, दक्षिण भारत के अध्यक्ष बाबूलाल सेवाणी, राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेडा, मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा, महिला परिषद प्रांतीय शिक्षा मंत्री संगीता पोरवाल व राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे।
कार्यकारिणी घोषित
गच्छाधिपति श्री की निश्रा में नवयुवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भाई धरु द्वारा अभा श्री राजेन्द्र जैन महिला व तरुण परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी की घोषणा की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आशाबेन कटारिया झाबुआ, उपाध्यक्ष कौशल्या देवी वागरेचा मदुराई, महामंत्री राखीबेन रांका इन्दौर, कोषाध्यक्ष प्रेमा बेन बेंगलुरू, सह महामंत्री आसिता बेन सूरत व तरुण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज देसाई मुम्बई, महामंत्री हर्ष कटारिया पिपलौदा, उपाध्यक्ष राहुल सकलेचा उज्जैन को मनोनीत किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो