scriptयदि मानव जीवन में दुष्कर्म करेगा तो नरक गति में जाएगा | Religon news | Patrika News

यदि मानव जीवन में दुष्कर्म करेगा तो नरक गति में जाएगा

locationरतलामPublished: Oct 17, 2019 06:07:20 pm

Submitted by:

Akram Khan

यदि मानव जीवन में दुष्कर्म करेगा तो नरक गति में जाएगा

यदि मानव जीवन में दुष्कर्म करेगा तो नरक गति में जाएगा

यदि मानव जीवन में दुष्कर्म करेगा तो नरक गति में जाएगा

रतलाम। जीव अनंत भव का भ्रमण कर 84 लाख जीव योनियों को भोग कर मानव भव को प्राप्त करता है। मानव भव को जक्शन जैसा कहा गया है यहां से दिशा और दशा को सुधारने हेतु मानव व्रत, पंचकाण, नियम, साधना, आराधना कर उच्च गति में जा सकता है।
यदि मानव जीवन में दुष्कर्म करेगा तो नरक गति में जाएगा, जहां पश्चाताप के अलावा कुछ नहीं हो सकता। मानव जन्म मिला है तो धर्म आराधना करके अपने जीवन को धन्य बनाएं। यह बात गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर मसा की निश्रा में श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ धाम पर चल रहे पावनीय चातुर्मास महोत्सव में डॉ सिद्धरत्नविजय ने कही। प्रतिदिन दूरदराज क्षेत्र से ग्रामीणजन व श्रीसंघ पहुंचकर प्रवचन का श्रवण कर दर्शन लाभ ले रहे हैं। इस मौके पर मुनिराज विद्वतरत्नविजय, मुनिराज तारकरत्नविजय उपस्थित थे। सर्वप्रथम गुरु भक्त परिवार बीजापुर द्वारा दादा गुरुदेव व पुण्य सम्राट की आरती उतारी गई। साथ ही उपधान आराधक व गुरु भक्त बीजापुर द्वारा प्रभावना वितरित की गई। निवि का लाभ कांता बेन बोहरा थराद ने लिया।16 से 30 अक्टू बर तक बहुमान का लाभ पारसमल धींग परिवार राकोदा ने लिया। सभी लाभार्थिंयों का श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल धींग परिवार ने बहुमान किया। संचालन चातुर्मास प्रभारी राकेश जैन ने किया।

जैन परिवार पर हमला करने वाले गिरफ्तार
रतलाम. जिले के पिपलौदा नगर में मंगवार रात को जैन परिवार की कार पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को बुधवार जावरा न्यालय में पेश किया गया। थाना क्षेत्र में स्थित अपनी दुकान से पंकज जैन अपने माता-पिता और पत्नी के साथ कार में सवार होकर घर जा रहे थे। तभी घर के समीप रास्ते में डालूराम राठौड़, बसंतीलाल राठौड़, संजय राठौड़, राहुल राठौड़ और अन्य लोगों ने उनकी कार को रोककर हमला कर दिया था। हमले के बाद पुलिस ने डालूराम राठौड़, बसंतीलाल राठौड़, संजय राठौड़ पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया व बुधवार को जावरा न्यालय में पेश किया, जहां से सभी कोर्ट से जमानत मिली। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह चन्द्रावत का कहना है कि जैन परिवार के साथ हुई घटना निंदनीय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो