scriptचमत्कारी उपाय इस पेड़ की जड़ को अपने पास रखने से भिखारी भी बन जाता है राजा | remedies to become richest people | Patrika News

चमत्कारी उपाय इस पेड़ की जड़ को अपने पास रखने से भिखारी भी बन जाता है राजा

locationरतलामPublished: Sep 27, 2018 04:10:38 pm

Submitted by:

Faiz

चमत्कारी उपाय इस पेड़ की जड़ को अपने पास रखने से भिखारी भी बन जाता है राजा

kele ki jadh

चमत्कारी उपाय इस पेड़ की जड़ को अपने पास रखने से भिखारी भी बन जाता है राजा

रतलामः महंगाई के इस दौर में आज हर व्यक्ति पैसे कमाने की दौड़धूप में लगा हुआ है। एक आम इंसान के लिए अपने घर को चलाना कितना मुश्किल होता है यह समझा पाना इतना आसान नहीं है। अपने घर वालों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कई लोग सुबह से शाम तक रुपये कमाने की दौड़धूंप में लगे रहते हैं। ऐसे में अपने परिवार और परिजन के लिए समय निकाल पाना हर इंसान के लिए संभव नहीं हो पाता। कई लोग तो धन या किसी बीमारी के कारण परेशान रहते हैं। कुछ लोग जैसे तैसे धन तो कमा पाते हैं लेकिन उनके घर में बिल्कुल बरकत ना होने के चलते फिजूल खर्चो में पैसे ज्यादा खत्म होते हैं। कई लोगों का व्यापार इतना मंदा हो जाता है कि बिल्कुल भी कमाई नहीं हो पाती, ऐसे में ज्यादातर लोग मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी ही समस्याएं चल रही हैं, तो आज यह सोच लें कि, इस खबर को पढ़ने के बाद बताए तरीकों को करने से आपकी इन सभी समस्याओं का निवारण हो सकता हैं।

शास्त्रों में इंसान से जुड़ी हर समस्या को निवारण करने का तरीका बताया गया है। शास्त्र में बताई गई कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हम अपने पास रखते हैं तो यह हमारा भाग्य बिल्कुल प्रबल हो जाता है और जब आपका भाग्य आपका साथ देता है तो आपको निश्चित ही सफलता मिलती है। इस उपाय के करने से आपको आश्चर्यजनक लाभ देखने को मिलेंगे। आपको यह उपाय सिर्फ गुरुवार के दिन ही करना है कुछ चीजें इतनी चमत्कारी और दुर्लभ होती है कि, जब आप उन्हें अपने पास रखते हैं तो वह आपको बहुत लाभ देती है। धन प्राप्ति के नए-नए मार्ग खुलने लगते हैं और सुख समृद्धि बढ़ने लगती है।

इस तरह कें यह कारगर उपाय

सबसे पहले तो यह समझ लें कि, इस उपाय को आपको सिर्फ गुरुनार के दिन ही करना है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि, आपके आस पास या कहीं भी कोई केले का पेड़ हो। गुरुवार की सुबह जैसे ही आप सोकर उठें, तो सबसे पहले नहां धो कर पीले वस्त्र पहने। अगर पीले वस्त्र ना हों तो पीले कलर का रुमाल या टॉवल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रुमाल या टॉवल को सर पर रखकर भी इस उपाय को किया जा सकता है।

नहा धो कर घर से निकलते समय या तो आपको पीले रंग के कपड़े पहनना ज़रूरी है या फिर पीले रूमाल से सर को ढंककर केले के पेड़ की ओर निकलना है। यह भी याद रखना होगा, कि आप अपने घर से जब इस विधी को शुरु करें तो बीच में कोई आपको टोके ना। गर किसी के घर पर पेड़ लगा हो तो इस विधी के शुरु करने से पहले ही उसे किसी तरह से भी आपसे बात ना करने की हिदायत दे दें। यानि इस उपाय को बिल्कुल चुपचाप रहते हुए ही किया जा सकता है। अगर कार्य के बीच में कोई और काम या बात होती है तो, यह कार्य अवरुद्ध हो जाता है।

केले के पेड़ से आपको उस पेड़ की जड़ निकालनी है। जड़ बिल्कुल थोड़ी ही हो। जड़ को निकालने के बाद चुपचाप ही अपने साथ घर लेकर आना है। उसके बाद उस जड़ को गंगाजल से धोना है। साथ ही उसपर पीले रंग का धागा बांधकर उसे अपनी तिजोरी या पर्स में हमेशा रखे रहने देना है। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि, आपको धन प्राप्ति होने लगेगी, यानि आने वाले समय की कोई भी अड़चने सुलझेंगी। और आपके जीवन में सुख समृद्धि एवं तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो