scriptvideo रतलाम में गणतंत्र दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | Republic Day Video celebrated with enthusiasm and gaiety in Ratlam | Patrika News

video रतलाम में गणतंत्र दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

locationरतलामPublished: Jan 27, 2022 10:20:42 am

Submitted by:

Ashish Pathak

रतलाम जिले में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

 Republic Day

Republic Day

रतलाम. रतलाम जिले में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस एसएएफ होमगार्ड बल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया।
//?feature=oembed
भदोरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह में विधायक जावरा डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, राजेंद्र सिंह लुनेरा, प्रधान न्यायाधीश राजेश गुप्ता, कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, निर्मल कटारिया, सुनील सारस्वत, विप्लव जैन, अपर कलेक्टर एमएल आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, डॉ इंद्रजीत बाकलवार, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले, कृतिका भीमावद तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
अतिथि भदोरिया ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी थे। इस अवसर पर राष्ट्रगान हुआ। समृद्धि के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए। इस अवसर पर आयोजित परेड का नेतृत्व पुलिस सूबेदार मोनिका सिंह चौहान द्वारा किया गया। परेड के सेकंड कमांडर सूबेदार श्री अनोखी लाल परमार थ। एसएएफ 24वी वाहिनी प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुनील वास्कले कर रहे थे। जिला पुलिस पुरुष बल प्लाटून क्रमांक 2 का नेतृत्व उपनिरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व उप निरीक्षक कुलदीप देथलिया जिला पुलिस महिला बल, प्लाटून क्रमांक 4 का नेतृत्व उपनिरीक्षक पूजा राठौर जिला होमगार्ड बल, प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व ज्योति बघेल जिला होमगार्ड बल, प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व बद्री मंडलोई कर रहे थे।
 Republic Day
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो