रतलाम

बाइक पलटा रहे थे कि पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर, चार घायल, दो गंभीर

बाइक पलटा रहे थे कि पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर, चार घायल, दो गंभीर

रतलामJan 24, 2019 / 05:30 pm

Yggyadutt Parale

बाइक पलटा रहे थे कि पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर, चार घायल, दो गंभीर

बिजली कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारी और दो राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं घायल

रतलाम. सातरुंडा फंटे के यहां एक ही साइड से आ रही दो बाइक की पीछे से टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं। चारों को १०८ से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है। घायलों में बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और एक बिजली कंपनी के ठेकेदार का कर्मचारी हैं जबकि दो अन्य में राजस्थान के प्रतापगढ़ के रहने वाले मौसी और उसका भानेज है। घायल महिला की हालत गंभीर होने से परिजन उसे दोपहर में ही एंबुलेंस से उदयपुर ले गए।
अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार धमोत्तर जिला प्रतापगढ़ निवासी चंद्रकुंवर पति अमरसिंह (४५) अपने भानेज तेजपुरिया जिला मंदसौर निवासी देवेंद्र पिता रामसिंह (३५) के साथ पिटगारा से बाइक से विवाह समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान आगे बाइक से जा रहे भेरुलाल पिता श्यामलाल लोढ़ा (३५) निवासी सिमलावदा और उसका साथी राकेश पिता रामलाल (३०) निवासी राजोद धार जा रहे थे। अचानक ही उन्होंने बाइक पलटाई तो पीछे से आ रहे मौसी और उनके भानेज की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। चारों घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला चंद्रकुंवर को गंभीर होने से परिजन उन्हें उदयपुर ले गए और उनके साथ भानेज देवेंद्र को भी ले जाया गया।
दहेज में मांगे पांच लाख, सास-ससुर सहित पति पर प्रकरण
होमगार्ड कॉलोनी निवासी एक महिला को ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपए दहेज में लाने के लिए प्रताडि़त किया। महिला ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज कराया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने धारा ४९८ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। महिला को न केवल दहेज के लिए प्रताडि़त किया वरन उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धौंस भी दी गई।
पुलिस थाना स्टेशन रोड के अनुसार महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र सोलंकी, तेजुबाई सोलंकी, आरती सोलंकी सभी राजस्व नगर होमगार्ड कालोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने जो रिपोर्ट लिखाई उसके अनुसार आरोपियों ने फरियादीया से ५ लाख रुपए कि मांग कर गालीगलोच कर मारपीट किया व जान से मारने कि धौंस दी। इससे प्रताडि़त होकर महिला ने सभी के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

राजस्व नगर में सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत महूरोड राजस्व नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। बुधवार शाम जब परिवार शादी से वापस घर लौटा तो उसे चोरी की जानकारी मिली। पुलिस थाना स्टेशन रोड के अनुसार चोरी की यह वारदात महू रोड स्थित राजस्व नगर में सुशील बारवाल के घर हुई। सुशील ने चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ विवाह आयोजन में शामिल होने इंदौर गया था। बुधवार शाम को जब वे परिवार के साथ वापस घर लौटे तो घर के मुख्य द्वार का नकुचा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। इससे उन्हें अंदाज हो गया था कि घर में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुशील के अनुसार बदमाश घर से करीब 90 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार रुपए नगद और घर में रखी नई मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गए। सुशील ने बताया कि मोटरसाइकिल 4 माह पूर्व ही खरीदी थी। चोरी की शिकायत स्टेशन रोड पुलिस को दी गई। इसके बाद स्टेशन रोड से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एक के बाद एक वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

Home / Ratlam / बाइक पलटा रहे थे कि पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर, चार घायल, दो गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.