script@Astrology- धनु में शनि, देंगे ये फल आपकी राशि में | Saturn in Sagittarius, will give these result in your Zodiac | Patrika News

@Astrology- धनु में शनि, देंगे ये फल आपकी राशि में

locationरतलामPublished: Dec 26, 2016 06:35:00 pm

Submitted by:

vikram ahirwar

शनि के धनु राशि में आने के बाद ही ढ़ाई वर्ष ही भारत का निर्माण कर दुनिया
में विश्व गुरु बनाने की बुनियाद रखने का काम तेजी से करेंगे।

Ratlam Astrology News

Ratlam Astrology News



रतलाम। देश व दुनिया के लिए 26 जनवरी 2017 खास रहने वाला है। इस दिन भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाएगा। इसके साथ आकाश में एक और विशेष घटना होगी। ओर वो होगी शनि का का ढाई वर्ष के लिए 26 जनवरी 2017 की शाम को 7.30 बजे देव गुरु धनु की राशि में आगमन। शनि के धनु राशि में आने के बाद ही ढ़ाई वर्ष ही भारत का निर्माण कर दुनिया में विश्व गुरु बनाने की बुनियाद रखने का काम तेजी से करेंगे।

ज्योतिषी ओशोप्रिया के अनुसार शनि के देवगुरु की राशि में आते ही ढ़ाई वर्ष के लिए बडे परिवर्तन होंगे। एक तरफ वे सेनापति की भूमिका में तैयार रहने वाले मंगल की राशि वृश्चिक का घर त्याग करेंगे तो ये राशि वाले ढैया से मुक्त होंगे। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वाले इस ढैया में आ जाएंगे।

न्याय के देवता है शनि

ग्रहों में न्याय के देवता के रुप में प्रसिद्ध शनि एक राशि में ढा़ई वर्ष के लिए रहते है। भले ज्योतिषी शनि के नाम से डराते हो, लेकिन हकीकत ये हैं कि शनि न किसी के मित्र है न किसी के दुश्मन। जो जैसा करता है उसको वेसा शनि देते है। इनका कार्य सिर्फ न्याय करना होता है। शनि के धनु राशि में आने के बाद तुला राशि से शनि की ढैया समाप्त होगी। इसके अलावा मेष व सिंह राशि से भी शनि की ढैया समाप्त होगी। धनु राशि में शनि के आने के बाद मकर राशि में शनि की ढैया शुरू होगी। इसके अलावा वृषभ व कन्या राशि वालों के लिए भी शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। हालांकि शनि के धनु राशि में आने के बाद भी वृश्चिक राशि पर इसका प्रभाव रहेगा।


Ratlam Astrology News


कभी भी एक सा नहीं रहता प्रभाव

ज्योतिषी ओशोप्रिया के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव सभी राशियों पर कभी भी एक सा नहीं रहता है। कुंडली में शनि की स्थिति के साथ नक्षत्र भ्रमण के हिसाब से इसका अलग-अलग फल सभी को अलग-अलग मिलता है। शनि का फल लाभदायक भी होता हैं। जिनकी कुंडली में शनि अशुभ है, उन्हें सावधानी रखना चाहिए।

..तो ये करे अशुभ होने पर उपाय

जिनकी कुंडली में शनि ग्रह शुभ फल नहीं दे रहे है वे सुंदरकांड का पाठ करे। इसके अलावा हनुमान चालिसा के पाठ से भी लाभ होता हैं। शनि को प्रसन्न करने के लिए पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें। इसके अलावा शाम को पीपल के नीचे दीपक रखे। शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें। चींटी एवं गाय को भोजन दें।


Ratlam Astrology News


ढ़ाई वर्ष तक राशियों पर असर

मेष– भाग्य वर्धक, उन्नती कारक रहेगा।

वृष– नवीन कार्य, यात्रा, असफलताएं व तनाव होगा।

मिथुन– रोजगार में वृद्धि कारक, विवाह के अनेक प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क– राजयोग, यात्रा, रोग से सावधानी रखना जरूरी।

सिंह– विवाह, संतान लाभ, प्रगति देने वाला।

कन्या– यात्रा, शत्रु परास्त होंगे, वाहन सुख मिलेगा।

तुला– शुभप्रद, रुके काम होंगे, धनागमन होगा।

वृश्चिक– लाभदायक, लेकिन सावधानी रखें

धनु– चिंता, संघर्ष, धनवृद्धि होगी।

मकर– सामान्य, सफलता दिलाने वाला व विवाद होगा।

कुंभ– धनवृद्धि के साथ लाभदायक, नवीन कार्य होंगे।

मीन– सफलताएं मिलेगी, राजयोग बनेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो