scriptएसबीआई 95 करोड़ रुपए बन गया एनपीए, वसूली की कोई योजना नहीं | SBI becomes NPA worth Rs 95 crore, no plan for recovery | Patrika News

एसबीआई 95 करोड़ रुपए बन गया एनपीए, वसूली की कोई योजना नहीं

locationरतलामPublished: Dec 07, 2019 10:39:12 am

Submitted by:

Ashish Pathak

सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक का रतलाम, झाबुआ व आलीराजपुर में सरकारी योजनाओं के लिए दिया गया कर्ज डूब गया है। यह राशि 95 करोड़ रुपए है। यह कर्ज दो वर्ष क्रमश: 2017-2018 व 2018-2019 में दिया गया था। कर्ज तीन जिले रतलाम, झाबुआ व आलीराजपुर में दिया गया था।

sbi_new.jpg

SBI customer meeting ceremony in Ratlam,SBI customer meeting ceremony in Ratlam,

रतलाम। सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक का रतलाम, झाबुआ व आलीराजपुर में सरकारी योजनाओं के लिए दिया गया कर्ज डूब गया है। यह राशि 95 करोड़ रुपए है। यह कर्ज दो वर्ष क्रमश: 2017-2018 व 2018-2019 में दिया गया था। कर्ज तीन जिले रतलाम, झाबुआ व आलीराजपुर में दिया गया था। इन तीन जिलों में सबसे अधिक कर्ज आवास योजना के लिए तो सबसे कम शिक्षा के लिए दिया गया है।
दिसंबर 2019 में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक

Even after two years, they are deprived of this service of SBI
IMAGE CREDIT: patrika
बैंक के अधिकारियों के अनुसार तीन जिलों में से सबसे अधिक कर्ज रतलाम में करीब 60 करोड़ रुपए, झाबुआ में करीब 20 करोड़ रुपए तो करीब 10 करोड़ रुपए आलीराजपुर जिले में डूबा है। यह कर्ज किसानों की विभिन्न योजना के लिए दिया गया था। एनपीए (नॉन परफामिंग एसेट्स) में डाल दिया गया है। इसके अलावा अब बैंक सरकारी योजना में कर्ज देने से भी बच रही है।
SBI : एसबीआई का अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा तोहफा

sbi_3.jpg
यह कर्ज है आमजन की पसंद

आवास के लिए
6870 लोगों को 261 करोड़
निजी कार्य के लिए
7300 को 220 करोड़
कार के लिए
2473 लोगों को 93 करोड़
शिक्षा के लिए
484 लोगों को 16 करोड़
SBI ने लांच की पीओएस मशीन, इस तरह होगा आपको लाभ

SBI clerk junior associate final result 2019
वसूली के लिए कोई योजना नही
जो कर्ज डूब गया, वसूली के लिए कोई योजना नहीं है। तीन जिलों के करीब ९५ करोड़ एनपीए में गए है। अधिक राशि तो किसान को दिए कृषि से जुडे़ कार्यो के कर्ज की है। अगर दस्तावेज पूरे है तो कर्ज देने के लिए एसबीआई हमेशा साथ है।
– एसपी अग्रवाल, ग्राहक उपभोक्ता चेनल प्रबंधक, एसबीआई
ग्राहकों की समस्या दूर करने के लिए SBI करने जा रहा नई पहल, 28 मई से होगा समाधान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो