scriptएक सेल्फी ने उजागर कर दिया उसका कारनामा | Selfie With Two Faced Red Snake | Patrika News

एक सेल्फी ने उजागर कर दिया उसका कारनामा

locationरतलामPublished: Jun 28, 2022 11:26:56 am

Submitted by:

Kamal Singh

डोसीगांव बापूनगर से वन विभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे जब्त किया दो मुंहा लाल सांप

एक सेल्फी ने उजागर कर दिया उसका कारनामा

एक सेल्फी ने उजागर कर दिया उसका कारनामा

रतलाम. दो मुंहा लाल सांप बहुत दुर्लभ किस्म का सांप होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपयों में होती है। रतलाम में दो मुंहा लाल सांप रखने वाले तक वन विभाग की टीम एक सेल्फी के जरिये पहुंची थी। दो मुंहा लाल सांप के साथ आरोपी कमल मईड़ा की बहन बांगरोद निवासी गायत्री ने सेल्फी ली और यह सेल्फी उसने वायरल कर दी थी। वन अमले तक यह जानकारी पहुंची तो अमला हरकत में आया और उस तक पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वन अमले ने डोसीगांव बापूनगर से दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहा लाल सांप को एक युवक से बरामद किया है। युवक ने अपने यहां इसे रखा हुआ था। वन अमले ने सांप को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि उसने एक खेत से इसे पकड़ा था। जब्त किए गए दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे लाल सांप की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। वन मंडलाधिकारी डीएस डोडवे ने बताया सूचना मिली थी कि बापूनगर में एक युवक के पास दो मुंहा लाल सांप है जो दुर्लभ प्रजाति का है। इस सूचना के बाद रेंजर ब्रजेश कुमार तिवारी को इसकी जांच और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की मदद लेते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान उसके घर में टोकरी में दो मुंहा लाल सांप पाया गया।
खेत से लाया था आरोपी
आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने इसे एक खेत से लाना बताया लेकिन किस खेत से लाया था इस बारे में उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर सांप को बरामद कर लिया गया है। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत कीमत
दो मुंहा लाल सांप (रेड सेंड बोआ) एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है। इसे दुनियाभर में वन विभाग की दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी लाखों में कीमत होती है। इसके तस्कर इन्हें लाखों रुपए में बेचते हैं। अंतरराष्ट्रीयस्तर पर भी इसकी तस्करी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो