scriptकांग्रेस सरकार का दिखा रेलवे में भी असर: कांग्रेस समर्थक मजदूर संघ का कब्जा | senior and junior railway institute election | Patrika News

कांग्रेस सरकार का दिखा रेलवे में भी असर: कांग्रेस समर्थक मजदूर संघ का कब्जा

locationरतलामPublished: Feb 21, 2019 05:33:29 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

कांग्रेस सरकार का दिखा रेलवे में भी असर: कांगे्रस समर्थक मजदूर संघ का कब्जा

patrika

कांग्रेस सरकार का दिखा रेलवे में भी असर: कांग्रेस समर्थक मजदूर संघ का कब्जा

रतलाम। रेल मंडल में सीनियर व जुनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में सचिव व कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए मतदान बुधवार सुबह १० बजे से शुरू होकर शाम ४ बजे खत्म हो गया। शाम को जब मतगणना के परिणाम आए तो रतलाम, उज्जैन, नीमच, मऊ में कांगे्रस समर्थित वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने सचिव कोषाध्यक्ष की सीट सभी जगह जीतकर यूनियन को करारी पराजय दी। इसके पूर्व मतदान के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। करीब ८७ प्रतिशत मतदान सुबह से शाम तक हुआ।

इनके बीच हुआ कड़ा मुकाबला

सीनियर इंस्टिट्यूट में मजदूर संघ के वापी चौधरी को सचिव पद में १४५ वोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद समर्थित ओाबीसी के प्रत्याशी कमल कनिक को मात्र ५८ वोट व कुछ दिन पूर्व मजदूर संघ छोड़कर यूनियन में आए नीतिन कलंकी को १०७ वोट मिले। १२ वोट रिजेक्ट किए गए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए सीनियर इंस्टिट्यूट में आशीष नागदे को २१, प्रेमसिंह राठौर १५९, रंजीता बैरागी १३५ वोट मिले। इसमें ८ वोट निरस्त हुए। जुनियर इंस्टिट्यूट में सचिव में गौरव ठाकुर को १२५ वोट, श्याम शर्मा को ८४ वोट मिले, जबकि ६ वोट निरस्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में मजदूर संघ के अरविंद शर्मा को १४३, यूनियन के रोलेंद्र पीटर को ६६ वोट मिले, जबकि निरस्त ६ वोट हुए।

इतने मतदाताओं ने मतदान किया
सीनियर इंस्टिट्यूट चुनाव में-३७१ मतदाताओं में से ३२२ ने मतदान में भाग लिया।

जुनियर इंस्टिट्यूट चुनाव में-२४५ में से २१५ मतदाताओं ने भाग लिया।

उज्जैन में ३६ मतदाताओं में से ३३ ने मतदान किया।

नीमच में ११५ मतदाताओं में से ८० ने मतदान किया।

मऊ में 86 मतदाताओं मंे से 80 ने मतदान किया।

बाद में निकली विजयी रैली

चुनाव परिणाम आने के बाद विजय से उत्साहित मजदूर संघ के विजेताओं व समर्थकों ने विजयी रैली निकाली। मतगणना स्थल सीनियर इंस्टिट्यूट से मंडल रेल कार्यालय तक कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए व ढ़ोल नगाड़े के साथ पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मजदूर संघ के मंडल मंत्री बीके गर्ग ने कहा कि जीत के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्योकि जो वोट देते है, वे बदलाव के लिए वोट देते है। अब जो जीत हुई है वो कार्यकर्ताओं के दम पर हुई तो है, लेकिन अब ये हमारी सभी की जवाबदेही है कि मिलकर जुनियर व सीनियर इंस्टिट्यूट में इस तरह का कार्य करें जो मिसाल बने।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो