scriptमहाबली रावण ने किए थे शरद पूर्णिमा के टोटके, आप भी करें मिलेगा लाभ | Sharad Purnima 2019 : Ravana Samhita Hindi Remedy | Patrika News

महाबली रावण ने किए थे शरद पूर्णिमा के टोटके, आप भी करें मिलेगा लाभ

locationरतलामPublished: Oct 09, 2019 11:34:19 am

Submitted by:

Ashish Pathak

Sharad Purnima 2019 : दशानन रावण का नाम उन उच्चकोटी के शिवभक्त के रुप में लिया जाता है, जिनकी तपस्या से प्रकट होकर भगवान शिव ने कहा था कि जो मांगोगे वो मिलेगा। महादेव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने कुछ टोटकों का सहारा लिया था, अगर मनुष्य भी इनमे से एक भी शरद पूर्णिमा 2019 को करें तो जीवन में हर सफलता के झंडे गाड़ेगा।

Sharad Purnima 2019

Sharad Purnima 2019

रतलाम। Sharad Purnima 2019 : संसार में श्री रावण से बड़ा शिवभक्त किसी को नहीं माना गया है। रावण जहां संगीत के ज्ञाता थे, वही वे ज्योतिष से लेकर तंत्र के भी अपने समय से सबसे बेहतर विद्वान थे। दशानन रावण का नाम उन उच्चकोटी के शिवभक्त के रुप में लिया जाता है, जिनकी तपस्या से प्रकट होकर भगवान शिव ने कहा था कि जो मांगोगे वो मिलेगा। महादेव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने कुछ टोटकों का सहारा लिया था, अगर मनुष्य भी इनमे से एक भी शरद पूर्णिमा 2019 करें तो जीवन में हर सफलता के झंडे गाड़ेगा। इतना ही नहीं अपने जीवन में वो मालामाल हो जाएगा। ये बात रतलाम में केरल की प्रसिद्ध तंडी ज्योतिषी परंपरा के जानकार वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को शरद पुर्णिमा 2019 को किए जाने वाले उपाय के बारे में बता रहे थे।
MUST READ : शरद पूर्णिमा 2019 : व्रत, पूजा विधि, मुहूर्त, कथा, यहां पढे़ं


तंडी ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि श्री रावण ने जिन टोटको का सहारा भगवान को प्रसन्न करने के लिए लिया, अगर कोई भक्त इनको नियम से व पूरी आस्था के साथ करता है तो जीवन में आने वाली हर बाधा, समस्या, संकट स्वयं दूर हो जाता है। बस जरुरत श्रद्धा की होती है। इसलिए देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए श्री रावण द्धारा किए गए इन टोटकों को करने से लाभ होता है। जो लोग नवरात्रि में किसी कारण से कोई उपाय या टोटका करने से रह गए है उनको शरद पूर्णिमा 2019 को इन उपाय को करना चाहिए।
MUST READ : करवा चौथ 2019 : पति से मिलेगा सम्मान, बस करें यह एक उपाय

astrology in hindi
ये वो टोटके जो महाबली ने किए थे

– अगर आप जीवन की विघ्न, बाधा और समस्या से परेशान हैं, बार-बार काम बिगड़ रहे हो तो किसी भी शुभ तिथि या शुभ दिन सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने से विघ्न बाधा से मुक्ति मिलती हैं। महादेव को पंचमी, अष्टमी, बारस, तेरस व शरद पूर्णिमा 2019 के दिन ये कार्य करना शुभ माना जाता है।
– यदि किसी को विवाह के लंबे समय तक संतान नहीं है या संतान होने के बाद अधिक दिनों तक जीवित नहीं रह पाती है या जन्म के बाद मृत्यु हो जाती है तो वह शरद पुर्णिमा के दिन भगवान भोलेनाथ को गाय का घी अवश्य चढ़ाएं और शुद्ध मन से प्रार्थना करें। महादेव आपकी संतान सुख की मनोकामना को अवश्य पूरी करेंगे। शरद पूर्णिमा 2019 को ये उपाय अधिक लाभ देता है।
– जो लोग आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं या बीमारियों के उपचार में धन अधिक खर्च हो रहा है, उन्हें शरद पूर्णिमा 2019 के दिन भगवान भोलेनाथ को गन्ने का रस समर्पित करना चाहिए। महादेव के अभिषेक और पूजन के बाद प्रसाद के रूप में फल वितरित करना चाहिए, इससे आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
– व्यापार, लेखन, राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शिवलिंग पर जल धारा चढ़ाना चाहिए, इससे व्यक्ति के यश और कीर्ति में वृद्धि होती है। भगवान शिव को जलधारा विशेष रूप से प्रिय है। इसकी शुरुआत शरद पूर्णिमा 2019 के दिन से शुरू होना चाहिए।
MSUT READ : दिवाली 2019 की अमावस्या पर ऐसे करें पितृ दोष शांति

Guru Purnima 2019 अपने गुरु योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने दूर दराज से पहुंचे शिष्य

मरीज को स्वास्थ्य लाभ मिलता

– चिकित्सा और औषधि से संबंधित लोगों को गाय का कच्चा दूध भगवान शिव को समर्पित करना चाहिए। भगवान शिव जीवन और मोक्ष दोनों के दाता हैं। चिकित्सक पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हो जाए तो उसके मरीज को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है। शरद पूर्णिमा 2019 को ये कार्य करने से यश मिलता है।
– चिकित्सा और औषधि से संबंधित लोगों को शरद पूर्णिमा 2019 में महादेव की आराधना के बाद 11 या 16 लोगों को दूध का दान भी करना चाहिए। इससे धन व यश दोनों मिलता है।
– रक्षा या न्याय से जुड़े हुए लोगों को भगवान शिव पर धतूरा या आक समर्पित करना चाहिए। महादेव न्याय और शक्ति के भी प्रतीक है। इसलिए भगवान भोलेनाथ का एक हाथ सज्जनों को वरदान देता है तो दूसरा त्रिशूल के माध्यम से दुष्टों को दंड भी देता है। शरद पूर्णिमा 2019 को ये उपाय जरूर करना चाहिए।
– अगर किसी दंपति के वैवाहिक जीवन में बाधा आ रही हो या शादी का संबंध टूटता हुआ सा दिख रहा है तो उसे भगवान शिव को शहद चढ़ाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में समस्याओं का निस्तारण होकर शहद की तरह मधुरता आती है। शरद पूर्णिमा 2019 को ये उपाय करने से बड़ा लाभ होता है।
– अगर आप भगवान शिव के पूजन विधि से ज्यादा परिचित नहीं है तो भक्त शिवजी को शरद पुर्णिमा २०१९ को पवित्र जल और घी समर्पित करें। पूजन के बाद भगवान शिव से प्रार्थना और क्षमा याचना करें। महादेव की कृपा आपको अवश्य प्राप्त होगी। शरद पूर्णिमा 2019 को ये उपाय करने से भक्त को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

ट्रेंडिंग वीडियो