रतलाम

यातायात सप्ताह में शहर की सुरक्षा भूली पुलिस, सूने घर में हाथ साफ कर गए चोर

यातायात सप्ताह में शहर की सुरक्षा भूली पुलिस, सूने घर में हाथ साफ कर गए चोर

रतलामFeb 11, 2019 / 06:17 pm

Yggyadutt Parale

यातायात सप्ताह में शहर की सुरक्षा भूली पुलिस, सूने घर में हाथ साफ कर गए चोर

रतलाम. शहर के अरिहंत परिसर में चोरों ने एक बार फिर से सूने घर में वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी चुराकर ले गए है। चोरी की यह वारदात पीडि़त परिवार के घर पर ताला लगाकर एक घंटे बाहर जाने के दौरान हुआ है। इतने कम समय में चोर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर निकल गया। पीडि़त को जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
चोरी की यह वारदात अरिहंत परिसर निवासी प्रफुल शर्मा के यहां की है। प्रफुल ने बताया कि वह दोपहर २ बजे घर पर ताला लगाकर खेत पर गया था। इस दौरान परिवार के सदस्य भी घर नहीं थे। वह एक घंटे बाद ३ बजे करीब जब वापस घर आया तो ताला टूटा मिला। दरवाजे का नकुचा भी मुड़ा हुआ था। घर के भीतर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी और लॉकर टूटा पड़ा था। चोर घर से चार जोड़ चांदी के पायजेप, मंगलसूत्र और पांच हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए है। घटना की सूचना पर पुलिस ने भी यहां आकर जांच की है।

ठेकेदार बोला पंवार व ठक्कर बाहर के कर्मचारियों को बुलाकर कराते थे काम
रतलाम. राशन घोटाले में गिरफ्तार हुए ठेकेदार यशवंत गंग का पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म हो जाएगा। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस इसे न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस की माने तो अब तक की पूछताछ में यशवंत ने उसके किए सारे काम का ठिकरा नगर निगम व खाद्य विभाग के अधिकारियों पर फोड़ा है। उसकी माने तो इन विभाग के अधिकारियों के पास भी आईडी पासवर्ड होते थे और ये लोग यहां आकर रातभर काम कराते थे।
यशवंत के बयानों के बाद पुलिस अब ये पता लगाने का प्रयास करेगी कि समग्र आईडी का काम शुरू होने के बाद कब किसने इसके लिए काम किया है। यशवंत का कहना था कि शासन के आदेश के जल्द सबके आईडी बनाने के लिए काम का लोड बहुत था, एेसे में ठक्कर और पंवार अन्य विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर उसके कार्यालय पर रातभर काम कराते थे। एेसे में किसने उसके आईडी पासवर्ड से फर्जी नाम जोड़े है ये तो वह भी नहीं जानता है।

जिनके नाम आए उनसे भी पूछताछ
पुलिस की माने तो यशवंत ने बयानों में जिन लोगों के नाम लिए है, अब उनसे भी पूछताछ की जाएगी। उसका कहना था कि श्रम व शिक्षा विभाग के कर्मचारी यहां काम के लिए आते थे। एेसे में पुलिस अब इन विभाग के कर्मचारियों के भी नाम पता कर उनसे भी पूछताछ करेगी कि आखिर में उनके द्वारा किसके कहने पर अपडेशन का काम किया गया था और किसके आईडी पासवर्ड से यह सारा काम हुआ था। इस मामले में अब सभी नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.