पुलिस अधिकारी लगाते रहे चक्कर
पुलिस अधीक्षक तिवारी के साइकिल से गिरकर घायल होने की जानकारी रात में ही पुलिस अधिकारियों को लग गई थी। इसके बाद सुबह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए माहेश्वरी हास्पिटल में पुलिस अधिकारियों का आना-जाना लगातार बना रहा। कुछ पुलिसकर्मियों की पूरे समय अस्पताल के बाहर ड्यूटी लगा दी गई। एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार भी पूरे समय अस्पताल में ही है। पाटीदार का कहना है कि कोई मेजर इश्यु नहीं है। मामूली चोंट आई है। उधर सूत्र बताते हैं कि एसपी को कोहनी की हड्डी में फै्रक्चर हुआ है। कौन सा हाथ है यह पता नहीं चल पा रहा है। उधर माहेश्वरी हास्पिटल के डॉ. विपिन माहेश्वरी का कहना है कि यह कांफीडेंशियल मामला है इसलिए कुछ नहीं बताया जा सकता है।