रतलाम

50 का स्टाम्प के 60, 500 के वसूल रहे 600 रुपए

50 का स्टाम्प के 60, 500 के वसूल रहे 600 रुपए

रतलामOct 18, 2019 / 05:51 pm

Yggyadutt Parale

50 का स्टाम्प के 60, 500 के वसूल रहे 600 रुपए

रतलाम। नगर में स्टाम्प वेंडरों की मनमानी का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। स्टाम्प वेंडरों द्वारा स्टाम्प के निर्धारित मूल्य से 20 प्रतिशत अधिक राशि वसूली जा रही है। 50 रुपए के स्टाम्प के 60 व 500 के स्टाम्प के 600 रुपए वसूले जा रहे हैं। इससे लोगों की आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके बाद भी इस मामले में जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे अभी भी शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।
केस एक-

ग्राम पंचायत मरगुल के सरपंच एतुड़ा मईड़ा ने बताया कि हम ग्राम पंचायत के लिए स्टाम्प खरीदने जिला न्यायालय गए थे। यहां पर स्टाम्प वेंडर ने पांच सौ रुपए के स्टाम्प के छह सौ रुपए लिए है। इससे हम आदिवासी लोग उनकी ठगी का शिकार हो रहे हैं।
केस दो-

फ्रीगंज निवासी उमरेंद्रसिंह ने बताया कि मैं भी जब पांच सौ रुपए का स्टाम्प लेने गया तो वेंडर ने मुझसे छह सौ रुपए लिए। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो वे दुव्र्यहार पर आमादा हो गए।
केस तीन

रावटी तहसील के ग्राम मरगुल के सरपंच एतुड़ा मईड़ा ने बताया कि हम पंचायत के काम के लिए 500 रुपए का स्टाम्प लेने गए। तो वेंडर ने आईडी आदि चीजें मांगते हुए स्टाम्प के 600 रुपए लिए। ऐसे में यहां आने वाले आदिवासी की जेब को फटका लग रहा है।
——

अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है
स्टाम्प वेंडरों द्वारा तय मूल्य से अधिक राशि लेने की कोई शिकायत हमें नहीं मिली है। आपने अवगत कराया है तो मामले की जांच कराएंगे।

आरसी मालवीय, उप पंजीयक रतलाम तहसील।
———–

पंजीयक कार्यालय का नहीं चला नेट, एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई
रतलाम. नगर के पंजीयक कार्यालय में गुरुवार को नेट दिनभर बंद रहने से रजिस्ट्री का पंजीयन नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के अनुसार बदनावर के समीप केबल कट जाने से नेट बंद हो गया था। इसके चलते रजिस्ट्री कराने आएं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Hindi News / Ratlam / 50 का स्टाम्प के 60, 500 के वसूल रहे 600 रुपए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.