scriptजेल में ही मनेगी सुनील सूर्या की दीपावली | Sunil Surya will celebrate Diwali in jail | Patrika News

जेल में ही मनेगी सुनील सूर्या की दीपावली

locationरतलामPublished: Oct 27, 2019 11:24:09 am

Submitted by:

kamal jadhav

जेल में ही मनेगी सुनील सूर्या की दीपावली

जेल में ही मनेगी सुनील सूर्या की दीपावली

जेल में ही मनेगी सुनील सूर्या की दीपावली

रतलाम। धौसदपट और गुंडागर्दी करके धमकाने के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता के करीब सुनील सूर्या की दीपावली जेल में ही मनेगी। शनिवार को पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए। आरोपी की तरफ से कोर्ट में जमानत का आवेदन भी लगाया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने शास्त्रीनगर के प्रयास अपार्टमेंट निवासी सुनील पिता इंदरमल जैन को २५ अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
धौंसवास के एक युवक को धमकाने और उससे राशि वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ स्टेशन रोड थाना पुलिस में मामला दर्ज है। इसके दो अन्य सार्थियों रमेश सिंधी और चंद्रशेखर के खिलाफ भी इसी मामले में प्रकरण दर्ज है, लेकिन दोनों अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की रात को गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। आरोपी की तरफ से शनिवार को कोर्ट में जमानती आवेदन भी लगाया गया किंतु कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए ३० अक्टूबर तक जेल भेज दिया। दीपावली का त्योहार जेल में ही मनेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो