scriptशुक्र का हो रहा राशि परिवर्तन, कराएगा सर्जिकल स्ट्राइक | Surgical Strike latest hindi news | Patrika News

शुक्र का हो रहा राशि परिवर्तन, कराएगा सर्जिकल स्ट्राइक

locationरतलामPublished: Feb 16, 2019 08:44:58 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

शुक्र का हो रहा राशि परिवर्तन, कराएगा सर्जिकल स्ट्राइक

Surgical Strike

Surgical Strike

रतलाम। दैत्यों के गुरु व संसार में सुख देने वाले शुक्र का आने वाली २४ फरवरी को राशि परिवर्तन हो रहा है। भारतीय ज्योतिष में शुक्र को लाभ व सुख देने वाला ग्रह माना गया है। ग्रहों के इस तरह गोचर परिवर्तन से मनुष्य के जीवन में बड़ा असर होता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से हर राशि वालों को बड़ा लाभ होगा। बड़ी बात ये है कि ये ग्रह एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कराएगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी व केरल की तंडी ज्योतिष परंपरा के जानकार वीरेंद्र रावल ने कही। वे भक्तों को शुक्र के राशि परिवर्तन से होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी रावल ने बताया कि 24 फरवरी को शुक्र देव गुरु की प्रमुख राशि धनु से निकलकर अपने परममित्र शनि की राशि मकर में जाएंगे। ये राशि परिवर्तन रात में 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। शुक्र 22 मार्च 2019 तक सुबह 4 बजकर 48 मिनट तक मकर में रहेंगे व इसके बाद शनि की ही अगली राशि कुंभ में आएंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से जहां एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक देखने को मिलेगी वही भारत में रहकर देश के साथ दोहरा व्यवहार करने वालों को भी बड़ा नुकसान होता नजर आएगा।
राशि पर होगा इस तरह असर

मेष राशि में शुक्र के आने के बाद इस राशि वालों को अपने कार्य में लाभ होगा। जीवनसाथी से हर काम में मदद मिलेगी। बडे़ अधिकारियों से मदद मिलेगी।
वृषभ राशि वालों के भाग्य उदय का ये सही समय रहेगा। स्वास्थ्य, आर्थिक लाभ के साथ पे्रम के योग बनेंगे। वृष राशि वालों को धन के रुके हुए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन राशि वालों को लाइफ पार्टनर की कमी दूर होगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य होगा। आय में वृद्धि होगी। भौतिक सुख मिलेगा।
कर्क राशि वालों को व्यापार में बड़ा लाभ होगा। जिनके विवाह नहीं हुए हैख् उनके योग बनेंगे व रिश्ता पक्का होगा। कुछ बाधाओं के साथ विदेश या दूर की यात्रा होगी।
सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कुछ लोग छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाएगी।
कन्या राशि वालों को रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी मिलने के योग है। अचानक से व्यय बढेग़ा, अर्थ के साथ तालमेल बनाकर चले।
Surgical Strike
तुला राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरुरत है। कुछ लोग लाइफ स्टाइल को बदलने का प्रयास करेंगे। व्यय होगा। धन के आने के रास्ते खुलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि वालों को ये समय अपने पराक्रम को दिखाने का रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ होगा। गुस्से से स्वयं का बड़ा नुकसान कर सकते है। जहां तक हो विवाद को टाले। परिवार से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि वालों को धन का लाभ होगा। भाई व बहनों से उपहार मिलेगा। परिवार के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा। बहस से बचे, क्रोध पर नियंत्रण रखें तो लाभ होगा।
मकर राशि वालों को लंबे समय से जिस समय का इंतजार था, ये वो समय आ गया है। विवाह या उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। सुख की प्राप्ती होगी।

कुंभ राशि वालों को बगैर मेहनत किए बड़ा लाभ होगा। बाहरी लोगों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से उपहार मिलेगा। पे्रम में सहयोग मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा।
मीन राशि वालों को वृद्ध की बात मानने से लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से उपहार मिलेंगे। धन का लाभ होगा व घर में कोई अतिथि का आगमन होगा जो धन का लाभ देकर जाएगा।
Surgical Strike
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो