scriptसूर्यग्रहण वाले दिन जॉब – गर्भवती महिला और घर वाले जरूर पढ़े, पड़ेगा सबसे ज्यादा असर | Surya Grahan 2018 dates and time Latest Astrology News in Hindi | Patrika News

सूर्यग्रहण वाले दिन जॉब – गर्भवती महिला और घर वाले जरूर पढ़े, पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

locationरतलामPublished: Feb 13, 2018 01:46:15 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

सूर्य ग्रहण 2018, जॉब, गर्भवती महिला व घर पर करेगा ये असर
 

surya grahan and astrology

surya grahan 2018 and indian astrology

रतलाम। देश व दुनिया में 16 फरवरी को सूर्य ग्रहण है। लोग इस ग्रहण को भारत में नहीं दिखेगा कह रहे है। ग्रहण भले न दिखाई दे, लेकिन हकीकत ये है कि सूर्य ग्रहण का असर न सिर्फ देश में होगा, बल्कि अलग-अलग राशि वालों पर ये बड़ा असर करेगा। रतलाम के राज ज्योतिषी परिवार के अभिषेक जोशी के अनुसार ये ग्रहण इन राशि वालों की जिंदगी में बड़ा असर करेगा। वरिष्ठ ज्योतिषी जोशी के अनुसार ग्रहण के न दिखने मात्र से सूर्य के असर को आकशगंगा में कम नहीं आका जा सकता। इसलिए देश में व राशियों पर ये ग्रहण असर डालेगा।
surya grahan and astrology
ये होगा राशि पर असर


मेष राशि पर असर


धर के लोगों से धन लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप गर्भवती है तो संतान खुशी देने वाली होगी। लंबे समय से नौकरी के इंतजार करने वालों का अब इंतजार समाप्त होगा।
वृषभ राशि पर असर


प्रसन्नता और संतुष्टि का अभाव रह सकता है। घर में कलह होगा। गर्भवती है तो स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

मिथुन राशि पर असर


बच्चों के साथ मतभेद हो सकते हैं व उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अचानक बड़ी खुश खबर परिवार व घर को नई उर्जा से भरेगा।
कर्क राशि पर असर


गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब का इंतजार कर रहे है तो महादेव की आराधना से लाभ होगा। परिवार में संकट आएगा।
surya grahan 2018
सिंह राशि पर असर


जीवन साथी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहण से नौकरी खतरे में पडेग़ी, गर्भवती है तो स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

कन्या राशि पर असर

शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नती होगी। गर्भवती है तो सुंदर शिशु का आगमन होगा।

तुला राशि पर असर


परिवार में धनलाभ होगा। जॉब की तलाश है तो वह समय अब करीब आ गया है। परिवार के सदस्य खुशी देंगे। गर्भवती है तो स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
वृश्चिक राशि पर असर


सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि के योग बन रहे है। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
surya grahan and hindu astrology
धनु राशि पर असर


बल और दृंढ इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। अपने शौक को पेशा बनाने की कोशिश करें। क्योंकि शौक या प्रयासों के फलस्वरूप आपको सफलता मिल सकती है। भाई-बहन आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। नौकरी में पदोन्नती होगी।
मकर राशि पर असर


लंबे समय से जो इंतजार था, वह अब समाप्त हो रहा है। परिवार में नए सदस्य का आगमन होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। महादेव व भगवान हनुमान आप पर कृपा बरसाने वाले है।
कुंभ राशि पर असर


नौकरी में मानसिक तनाव हावी रह सकता है। परिवार में किसी के साथ शारीरिक कष्ट या दुर्घटना की संभावना है, वाहन का प्रयोग सतर्कत से हो। गर्भवती है तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन राशि पर असर


आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। पदोन्नती के लिए इंतजार करना होगा। घर परिवार में तनाव हो सकता है, कड़वा ने बोले। गर्भवती है तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्सान रखे।
surya grahan and indian vaidic astrology 2018
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो