scriptरतलाम में कोरोना वायरस संदिग्ध महिला की मौत | Suspected covid 19 woman dead in Ratlam | Patrika News

रतलाम में कोरोना वायरस संदिग्ध महिला की मौत

locationरतलामPublished: May 27, 2020 12:11:26 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

महाराष्ट्र के मुंबई से मध्यप्रदेश के रतलाम में आई एक महिला की मंगलवार देर रात मौत हो गई। महिला को कोरोना वायरस का संदिग्ध माना गया था व मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। इधर परिवार का आरोप है कि महिला को बेहतर इलाज नहीं मिला इसलिए मौत हुई है।

यहां बढ़ गए 9 Corona केस,11 साल की किशोरी भी मिली पॉजिटिव

यहां बढ़ गए 9 Corona केस,11 साल की किशोरी भी मिली पॉजिटिव

रतलाम. महाराष्ट्र के मुंबई से मध्यप्रदेश के रतलाम में आई एक महिला की मंगलवार देर रात मौत हो गई। महिला को कोरोना वायरस का संदिग्ध माना गया था व मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। इधर परिवार का आरोप है कि महिला को बेहतर इलाज नहीं मिला इसलिए मौत हुई है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि न तो बेहतर तरीके से ऑक्सीजन को लगाया गया, नहीं वेंटीलेटर पर रखा गया। इधर अस्पताल प्रशासन ने सभी आरोपों को गलत बताया है।
रेलवे का तोहफा : रेलवे ने किया टिकट आरक्षण के नियम में बदलाव, 24 मई से होंगे लागू

deadbody.jpg
शहर मे 20 मई को टाटा नगर क्षेत्र में एक महिला मुंबई से आई थी। अब महिला की मंगलवार देर रात मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के एक तरफ इलाज करने वालों पर आरोप लगाए है दूसरी तरफ अस्पताल का कहना है कि सभी आरोप गलत है व कोरोना वायरस की संदिग्ध महिला को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। महिला सहित परिवार के सदस्य पति व बेटे को क्वारंटीन किया गया था। अब वे रतलाम में आने के बाद कितनों के संपर्क में आए यह जानकारी लेना शुरू कर दिया गया है। अब महिला का अंतिम संस्कार भी प्रोटोकॉल अनुसार होगा। मृतक के सैंपल लिए गए है। इसकी रिपोर्ट बुधवार देर शाम या गुरुवार सुबह तक आएगी।
इस दिन से बदलेगा आपके शहर में वेदर, होगी झमाझम बारिश

cremation of dead body according to hindu rituals by muslim people
इधर कई क्षेत्र खुल गए
इधर रतलाम में कंटीनमेंट क्षेत्र शिवनगर को खोल दिया गया है। अब रतलाम में कुल 6 कंटीनमेंट क्षेत्र खुलना शेष रह गए है। पूर्व में जो कंटीनमेंट क्षेत्र बनाए गए थे, वे भी खुल गए है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन को बाहर जरूरी कार्य होने पर निकलने की छूट दी गई है। नमकीन कारोबार सहित अन्य सामान होम डिलेवरी हो रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो