scriptनिष्ठा प्रशिक्षण में भी शिक्षकों ने नहीं दिखाई निष्ठा | Teachers did not show loyalty even in loyalty training | Patrika News

निष्ठा प्रशिक्षण में भी शिक्षकों ने नहीं दिखाई निष्ठा

locationरतलामPublished: Jan 13, 2022 11:48:17 am

Submitted by:

kamal jadhav

एक्सक्लूसिव – जिले में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी कार्यरत 1062 शिक्षकों में से ज्यादातर ने पंजीयन तो करवा लिया लेकिन सर्टिफिकेट पाने के लिए नहीं ला पाए अंक

निष्ठा प्रशिक्षण में भी शिक्षकों ने नहीं दिखाई निष्ठा

निष्ठा प्रशिक्षण में भी शिक्षकों ने नहीं दिखाई निष्ठा

कमलसिंह@रतलाम।
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी में बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए शासन ने सीबीएसई के माड्युल अनुसार शिक्षखों को आनलाइन प्रशिक्षण निष्ठा पिछले महीनों में शुरू किया तो इसे पाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की उदासीनता सामने आ गई है। प्रशिक्षण के लिए सभी ने पंजीयन तो करवा लिया लेकिन इस पास नहीं कर पाए। ऐसे में जिले में महज 35 से 40 फीसदी शिक्षक-शिक्षिकाएं ही इसे पास कर सर्टिफिकेट पा सके हैं। जिन्हें सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं हुआ वे इस प्रशिक्षण को गंभीरता से नहीं ले सके। दीगर बात यह है कि इसमें हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के प्राचार्य भी शामिल हैं।

छह कोर्स कराए गए ऑनलाइन
शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण छह सत्रों में ऑनलाइन आयोजित किया गया था। अपने मोबाइल फोन पर ही लिंक को लागिन करके इसे प्राप्त करना था। यह सभी के लिए अनिवार्य था जो नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पढ़ाते हैं।
20 में से 14 अंक जरुरी थे
ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने वालों के लिए छूट थी कि वे किसी भी समय इसे प्राप्त कर इसकी प्रश्नोत्तरी को भरकर 20 में से कम से कम 14 अंक प्राप्त करे। पंजीयन तो १०० फीसदी ने कर लिया लेकिन पासिंग अंक
बहुत कम लोग प्राप्त कर पाए।
14से ज्यादा अंक पर ही सर्टिफिकेट
सीबीएसई के माड्युल अनुसार तैयार प्रशिक्षण की खासियत यह है कि पूरा प्रशिक्षण पाने के बाद प्रश्न के उत्तर देना होते हैं। इसमें जिस शिक्षक या शिक्षिका को 14 या इससे ज्यादा अंक मिलेंगे उनके ही सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड हो सकते हैं।
————–

कोर्स और सर्टिफिकेट लेने वालों के आंकड़े
पाठ्यचर्या और समावेशी कक्षा
कुल शिक्षक-शिक्षिकाएं ——-कोर्स पूर्ण किया (प्रतिशत में) ————- सर्टिफिेकट प्राप्त किया (प्रतिशत में)
1062 ——————— 100 ———————————— 34
शिक्षार्थियों के लिए व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुणों का विकास
1062 ——————— 88 ———————————— 33
कला समेकित शिक्षा
1062 ——————— 92 ———————————— 36
माविस्तर के विद्यार्थियों को समझाना
1062 ——————— 87 ———————————— 44
स्वास्थ्य एवं कल्याण
1062 ——————— 59 ———————————— 34
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो