script

मौसम अलर्ट…अब कड़ाके सर्दी कंपकंपाएगी पारा 8 डिग्री

locationरतलामPublished: Dec 16, 2018 01:16:42 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

मौसम अलर्ट…अब कड़ाके सर्दी कंपकंपाएगी पारा 8 डिग्री

patrika

मौसम अलर्ट…अब कड़ाके सर्दी कंपकंपाएगी पारा 8 डिग्री

रतलाम। अब मौसमी सर्दी लोगों को कंपकंपाएगी, दिन का पारा 23 और रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अचानक कम होते तापमान में ठिठुरन बढ़ा दी सुबह और शाम होते लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ऊंनी वस्त्रों में शहरवासी दुबके नजर आए। पिछले सात सालों के तापमानी आंकड़ों को देखा जाए तो पहली बार दिन का तापमान दिसंबर माह में 23 डिग्री के करीब पहुंचा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 दिसंबर 2015 में 5.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था।
सर्द हवाओं ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
शनिवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हारा 23 डिग्री और 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह मोर्निंंग वॉक पर जाने वाले नागरिक भी ऊनी वस्त्रों से दुबके नजर आ तो कोई गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहा था। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार पारा लुढ़क रहा है तो शहर के चौराहों पर सजी ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर भी भीड़ देखी जाने लगी है। शहर के स्टेडियम मार्केट, दो बत्ती, नोलाईपुरा, माणकचौक, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, लोकेंद्र टाकिज, डालूमोदी बाजार क्षेत्र में सर्दी के व्यंजनों के साथ ही ऊनी वस्त्रों की दुकानों अपनी-अपनी पसंद के खान-पान के साथ वस्त्र खरीदते देखा जा रहा है।
26 दिसंबर 2015 की रात थी सबसे सर्द
सात सालों में दिसंबर माह की सबसे सर्द रात 26 दिसंबर 2015 की रही थी। इस दिन रात का पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। इसके पूर्व 13 दिसंबर 2011 को रात का तारा 5.8 डिग्री पर आ गया था। जबकि 29 दिसंबर 12 व 30दिसंबर 2014 में 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क चुका है। एक-दो दिन ऐसे ही बना रहेगा तापमानअचानक बादल छटने के साथ तापमान में गिरावट आई है। दो-तीन दिन ऐसे ही तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आगे अगर ंिवंड पैटर्न बदले तापमान बढ़ सकता है। वर्तमान में मावठे और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
योगेश श्रीवास्तव, मौसम विभाग विशेषज्ञ, भोपाल
फसलों को होगा फायदा…
मौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.4 से 1 डिग्री पारा लुढ़कर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हल्की-हल्की धुंध भी अब वातावरण में छाने लगी है। कृषि विशेषज्ञ केएस गोयल के अनुसार खेतों में ठंड के कारण बन रही औंस की बूंदा से फसलों को फायदा होगा। इसमें गेहूं, चना और सरसो के साथ ही नमी आते ही लहसुन-प्याज भी अच्छी ग्रोथ करेंगे। तापमान 5 डिग्री के निचे जाता है और हवा थम जाती है तो कृषक भाई सतर्क रहे। ऐसे समय पाले की आशंका बढ़ जाती है। वैसे वर्तमान में सभी फसलों के लिए मौसम अनुकूल है।
7 साल में दिसंबर में तापमान स्थिति
वर्ष रात दिन
13 दिसंबर 2011 5.8 26.2
29 दिसंबर 2012 6.0 28.2
23 दिसंबर 2013 8.0 26.6
30 दिसंबर 2014 6.0 24.0
26 दिसंबर 2015 5.2 26.2
27 दिसंबर 2016 7.3 27.4
28 दिसंबर 2017 8.2 27.6
15 दिसंबर 2018 8.4 23.0

ट्रेंडिंग वीडियो