scriptसंविधान छीना जाएगा वोट से… | The Constitution will be lifted from the vote | Patrika News

संविधान छीना जाएगा वोट से…

locationरतलामPublished: Feb 05, 2018 12:33:24 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फुलसिंह बरैया ने पोलो ग्राउण्ड में आयोजित महापरिवर्तन रैली व जनसभा को किया संबोधित

patrika

रतलाम। संविधान अगर खत्म हो गया ना तो ये बच्चों का पढऩा बंद करवा देंगे, साथ में जीब कटना शुरू हो जाएगा। ये लिखा है पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में, मैं कहता हूं यह संविधान जिनके हाथ में है वे क्या लागु करनें देंगे क्या। अगर लागु नहीं करेंगे तो इनसे हमें छीन लेना चाहिए, तो संविधान कैसे छीना जाएगा। बाबा साहब कहते है कि ये संविधान जिनके हाथ में है, वे अगर लागु नहीं करेंगे तो इनको छीन लेना चाहिए, तो संविधान कैसे छीना जाएगा लाठी से कुश्ती से बंदूक से नहीं, संविधान छीना जाना चाहिए वोट से। वोट से छीनकर संविधान अपने हाथों में लेकर संविधान को हम लागु करेंगे। हमें राजनैतिक बराबरी तो मिल गई है, लेकिन आर्थिक बराबरी हमें नहीं मिली। मैं आर्थिक बराबरी का कानून लागु करने के चक्कर में हूं, अगर आप साथ दे दे तो। यह बात रविवार दोपहर बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फुलसिंह बरैया ने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कही।

आरक्षण व संविधान के समर्थन में बहुजन संघर्षदल के तत्वावधान में महापरिवर्तन रैली व जन सभा का आयोजन पोलोग्राउण्ड में हुआ। बरैया २.३८ मिनट पर मंच पर पहुंचे, करीब दो घंटे संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंचासिन पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके पूर्व जय भीम जय भीम का नारे लगाते हुए रैली के रूप में जिले भर से बड़ी संख्या में बहुजन समाजजन दुपहिया-चार पहिया वाहनों पर सवार होकर सभा स्थल तक पहुंचे। बरैया ने मंच से कहा मैं आदिवासी महिलाएं, मुस्लिम महिलाएं, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का दुख मुझसे देखा नहीं जाता, इनको किसी के खेतों में या रोड पर इनको मजदूरी करते फूलसिंह बरैया देख नहीं सकता। इसलिए मैं आपसे कह रहा हूं, एक बार मजबूती से साथ दे दो। सिर्फ एक बार आप साथ दे दे तो इनका लिए कम से कम २० पीढिय़ों तक का प्रबंध कर दूंंगा।
बरैया ने आरक्षण को हिस्सेदारी का हक बताते हुए कहा कि ७० साल की आजादी के बाद सरकारों ने आर्थिक व सामाजिक बराबरी लागु नहीं की तथा किसानों की हालात भाजपा की सरकार में ज्यादा खराब हुई है। विशेष अतिथि राष्ट्रीय महासचिव शिवदान मेघवाल संबोधित करते हुए कहा कि संविधान में जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष यशवंत बसैर, प्रदेश महासचिव रमेशचंद्र ररोतिया, लक्ष्मी जेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार सहित कई नेता उपस्थित रहे। आभार जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश डामेचा ने माना। संचालन जिला उपाध्यक्ष फकीरचंद जाजोरिया ने किया।
झलकिया

– मंच पर बरैया को अलग-अलग नगद राशि भेंट कर स्वागत किया।
– संविधान की किताब कितने घरों में चंद हाथ उठने पर नाराज हुए बरैया।
– सभा के मध्य जय भीम जय भीम के नारे गूंजते रहे।
फैक्ट फाइल
४८०० बहुजन समाजजन।
५०० दुपहिया वाहन
२०० चार-छह पहिया वाहन
१६ रैलियां पहुंची जनसभा
२ घंटे किया बरैया ने संबोधित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो