scriptप्रदेश सरकार ने दी दीपावली पर ये बड़ी राहत | The state government gave this big relief on Diwali | Patrika News

प्रदेश सरकार ने दी दीपावली पर ये बड़ी राहत

locationरतलामPublished: Oct 23, 2019 02:51:46 pm

Submitted by:

sachin trivedi

वित्त विभाग ने दीपावाली से पूर्व वेतन, पेंशन, मजदूरी भुगतान का कहा

patrika

patrika

रतलाम. प्रदेश में आगामी दीपावली पर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही शासन की वित्त योजनाओं से जुड़े सभी संस्थानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। माह के आखिरी दिनों में महापर्व दीपावली आ रही है, इसलिए वेतन, पेंशन और मजदूरी जैसे भुगतान को लेकर संशय था, लेकिन वित्त विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी स्तर पर माह अक्टूबर 2019 का वेतन आहरण करने के संबंध में एक आदेश प्रसारित किया है।
patrika
IMAGE CREDIT: patrika
उप सचिव ने जारी किया वित्त विभाग का आदेश
प्रदेश के वित्त विभाग के उप सचिव ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अपने आदेश में शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल ग्वालियर, समस्त संभागीय आयुक्त, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त जिलाध्यक्ष व अन्य को यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, राज्य शासन के कोषालय नियम के तहत माह अक्टूबर का वेतन, पेंशन, मजदूरी भुगतान दिनांक 24 व 25 अक्टूबर को किया जाएगा।
कई कर्मचारी संवर्ग को सता रही थी वेतन चिंता
प्रदेश में 25 से 29 अक्टूबर तक दीपावली पर्व मनाया जाएगा। 27 अक्टूबर को मुख्य पर्व है और इससे पहले खरीदी एवं अन्य कार्यो के लिए प्रदेश के कई कर्मचारी संवर्ग को वेतन की चिंता सता रही थी। अब नए आदेश के बाद संबधित विभाग 24 व 25 अक्टूबर को कोषालयों से वेतन आहरण के करने के बाद अपने अपने विभाग में इनका दीपावली के दौरान वितरण कर सकते है, इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो