scriptराधा-कृष्ण बोलने से होते ये पूरे काम | The whole work done by speaking Radha-Krishna | Patrika News

राधा-कृष्ण बोलने से होते ये पूरे काम

locationरतलामPublished: Aug 02, 2019 12:31:59 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

राधा-कृष्ण बोलने से होते ये पूरे काम

patrika

राधा-कृष्ण बोलने से होते ये पूरे काम

रतलाम। माया को मां मानकर साधक द्वारा ब्रह्म तक पहुंचना ही जीव का सुगममार्ग है। मनुष्य के जीवन में कार्य दक्षता बहुत आवश्यक है। जीव, ब्रह्मा और माया के समन्वय से ही मनुष्य जन्म हुआ है। मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य है। राधा बोलने से प्रेम प्रकट होता है। कृष्ण बोलने से कष्ट दुर होता है। मनुष्य राधा-कृष्ण का सुमिरन करे तो सभी पापों से निवृति हो जाती है।
यह बात संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा विश्राम अवसर पर ब्रह्मऋषि हेमंत कश्यप ने कही। श्री राजपूत नवयुवक मंडल, न्यास एवं महिला मंडल के तत्वावधान में हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला पर आयोजित कथा का विश्राम प्रवचन, महाआरती के बाद कथा व्यास कश्यप महाराज का सम्मान कर हुआ।
इन्होंने लिया पौथी पूजन का लाभ
भागवत महाआरती न्यास अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गोयल, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, महिला अध्यक्ष राजेश्वरी राठौर, सुरेशसिंह चावड़ा, राजेशसिंह सिसोदिया, राजेन्द्रसिंह पंवार, डाडमसिंह राठौर, भंवरसिंह पंवार, चेनसिंह सांकला, प्रहलादसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह चौहान, देवीसिंह राठोर, महेन्द्रसिंह राठौर, रघुवीरसिंह सांकला, विशालसिंह चावड़ा, मंजुला गेहलोत, उषा पंवार, सीमा देवड़ा, विमला राठौर, मानकुंवर पंवार, कविता देवड़ा, गायत्री चौहान सहित बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मालुजनों द्वारा की गई।
हरियाली अमावस्या पर किया पौधारोपण
भगवा स्वयं सेवक संगठन द्वारा गुरुवार को हरियाली अमावस्या अन्तर्गत दीनदयाल नगर मेन रोड स्थित शनिदेव मंदिर प्रांगण में क्षेत्रीय थाना प्रभारी वीडी जोशी के आतिथ्य एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन की अध्यक्षता में में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और आमजन उपस्थित थे।
मां कामख्या के पैदल दर्शन करने निकले रतलाम से यादव
पश्चिम बंगाल में स्थित कामख्या माता के दर्शन के लिए रतलाम से गुरुवार को हरीश यादव पैदल यात्रा पर निकले है। यादव ने बताया कि यात्रा के दौरान कुल 2250 किमी सफर होकर लगभग 2 माह में पूरा होगा। सुबह कालिका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन वंदन किए। इस मौके पर यात्रा की सफलता के लिए कामना करते हुए महेश डोडियार, अभिषेक शर्मा, कालू बारोड़, राजाराम ओहरी, बबलू नागर, रवि मकवाना ने स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो