scriptभाजपा के इस विधायक ने दिला दिया मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बहुमत | This BJP MLA gave a majority to Congress in Madhya Pradesh | Patrika News

भाजपा के इस विधायक ने दिला दिया मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बहुमत

locationरतलामPublished: Jun 05, 2019 05:53:42 pm

Submitted by:

sachin trivedi

रतलाम संसदीय सीट से जीते भाजपा के विधायक जाएंगे दिल्ली

रतलाम. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनकर सरकार बनाने में कामयाब हो गई थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े पर सवाल उठते रहे है। अब भाजपा के एक विधायक ने कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता में बहुमत में खड़ा कर दिया है। विधायक को संगठन ने दिल्ली भेजने का फैसला कर अपना संख्याबल घटा लिया। हालांकि भाजपा इसे नई चुनौती मान रही है तो कांग्रेस के लिए यह बड़ी राहत हो गई है।
इस तरह विधानसभा का गणित बदला
रतलाम लोकसभा सीट से जीते भाजपा के झाबुआ विधायक गुमानसिंह डामोर ने विधायक के पद से त्यागपत्र दे दिया है। अब प्रदेश विधानसभा में सदस्यों की संख्या 229 रह गई है। कांग्रेस के पास ११४ विधायक है तो भाजपा का आंकड़ा घटकर 108 रह गया है। निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल कांग्रेस की सरकार में मंत्री है, इससे कांग्रेस की विधानसभा में संख्या 115 हो गई है, अन्य दल भी समर्थन दे रहे है तो कांग्रेस बहुमत में आ गई है। वहीं, भाजपा की संख्या 109 से कम होकर अब 108 सदस्यों की रह गई है।
मंथन के बाद भाजपा का फैसला
तलाम लोकसभा सीट से जीते भाजपा विधायक गुमानसिंह डामोर ने कांतिलाल भूरिया को हराकर संसदीय सीट पर कब्जा जमाया है। भाजपा को संसदीय इतिहास में दूसरी बार इस सीट पर जीत मिली है, इसलिए भाजपा रतलाम सीट पर कब्जा छोडऩा नहीं चाहती। हालांकि भाजपा को अब झाबुआ में जीत को दोहराने की चुनौती का सामना करना है, क्योंकि डामोर ने कांतिलाल के पुत्र विक्रांत भूरिया को हराकर यह सीट पार्टी को दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो