scriptइस जिले का आकर्षण बना गणगोर उत्सव… | This festival attracts the Ganogor festival ... | Patrika News

इस जिले का आकर्षण बना गणगोर उत्सव…

locationरतलामPublished: Apr 08, 2019 11:13:01 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

इस जिले का आकर्षण बना गणगोर उत्सव…

patrika

इस जिले का आकर्षण बना गणगोर उत्सव…

रतलाम। म्हाको सवाग बढ़तो जाय…गोर-गोर गोमती ईसर पूजे पारवती…पाटो धो बाई पाटो धो, बीरा की बेन पाटो धो…पाटा उपर पीलो पान, मैं जास्या बीरा की जान…। राणी पूजे राज ने, म्हे म्हाका सवाग ने, राणी को राज बढ़तो जाय,गेरो जी फूल गुलाब को…बाई खिलाऊ, भतीजा गुण गाउ….जैसे मधुर ब्याहली की स्वरलहरियां जैसे ही शहर की सड़कों पर गूंजने लगी देखने वालों की भीड़ सी लग गई। सोलह शृंगार किए महिलाओं के सिर पर गणगोर, राजस्थानी लोकनृत्य के मध्य पूजन वंदन कर निकाला गया चल समारोह आकर्षण का केंद्र बन गया।
patrika
संतोषी माता मंदिर प्रांगण में सामूहिक पूजन

सुबह से शाम तक शहर के मंदिरों पर गूंजती रही। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में समाजजनों द्वारा गणगोर पूजन विधि विधान से कर चल समारोह धूमधाम से नृत्य करते हुए और गणगोर को सिर पर धारण कर निकाला गया। मां कालिका के दरबार स्थित संतोषी माता मंदिर प्रांगण में पुष्पा पुजारी के सानिध्य में गणगौर का सामूहिक पूजन किया गया। रेणु-राधिका, मोहनी शर्मा, ललिता पुजारी, शकुंतला कश्यप, उषा आचार्य, मनोरमा शर्मा, चंद्रप्रभा शर्मा,सुनिता पाठक, राधा जोशी ने सामूहिक रूप से गणगोर का पूजन किया गया।
patrika
गणगोर माता का चल समारोह निकाला

अलकापुरी क्षेत्र में पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित के निवास पंचवटी पर महिलाओं ने मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना कर गणगोर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मनमोहक प्रतिमा का शृंगार आकर्षण का केंद्र रही। प्रात: काल गणगोर माता का चल समारोह निकालकर उत्सवी माहौल में पूजन स्थल पर विराजित किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता को स्थापित कर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।
patrika
भगवान शिव की प्रचलित कहानियों का पाठ करवाया

समाजसेविका आशा पुरोहित ने गणगोर पर्व के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए मां पार्वती और भगवान शिव की प्रचलित कहानियों का पाठ श्रद्धालुओं को श्रवण करवाया गया। इस अवसर पर आशा पुरोहित, सरोज दानगड़, पुष्पा कौशिक, ललिता माखरिया, दीपिका अग्रवाल, पूजा तोदी, संतोष देवी, मोनिंद्रा देवी, यशोदा पंवार, अभिलाषा विजयवर्गीय, वंदना शर्मा, नेहा पंवार, सीमा चौधरी, मंगला पंवार, कीर्ति पंवार, निरंजन जोशी, आयुशा शर्मा आदि महिलाओं ने धर्म लाभ लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो