scriptइस पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जोडऩे यह की पहल | This party joins activists to initiate this | Patrika News

इस पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जोडऩे यह की पहल

locationरतलामPublished: Jan 14, 2019 05:47:08 pm

Submitted by:

sachin trivedi

भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया नया कल्चर, लोकसभा की तैयारी

patrika

patrika

रतलाम. विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद अब भाजपा अपने सभी सहायक संगठनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर रही है। कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए टिफिन पर बात का नया कल्चर शुरू किया गया है। इसका मकसद पार्टी कार्यकर्ताओंं से मुद्दों पर चर्चा से तैयार कर जनता के बीच भेजना है। देश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने सबसे पहले चाय पर चर्चा की कवायद छेड़ी थी। अब इसी थीम को आगे बढ़ाते हुए शहर के वार्ड क्रमांक 8 में महिला मोर्चा से जुड़ी भाजपा पार्षद सीमा टांक ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर बात की। स्थानीय उद्यान में भाजपा की महिला और पुरूष कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इस दौरान ना सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि प्रादेशिक मुद्दों पर भी चर्चा छेड़ी गई। कार्यकर्ता किशनसिंह तंवर, रामलाल राणा, मंगलसिंह पंवार, हरीश लोहिया, लक्ष्मणसिंह सिसोदिया, रामकरणसिंह, राजेश पांचाल, रामबाबू सहित अन्य इस चर्चा मेें शामिल हुए।
महिला कार्यकर्ताओं पर किया फोकस
नए कल्चर में घरेलू और कामकाजी महिलाओं को साथ जोडऩे के लिए महिला कार्यकर्ताओं पर फोकस किया गया है। इस टिफिन पर बात कार्यक्रम की सबसे अहम बात साथ भोजन के साथ मनोरंजन कार्यक्रम है। महिलाओं के लिए गीत और संगीत के साथ सामूहिक नृत्य तथा पुरूष कार्यकर्ताओं को अंताक्षरी के जरिए जोड़ा गया है। महिला कार्यकर्ता दुर्गा पांचाल, अर्चना पालीवाल, आशा सोनी, अंगूर पाटीदार सहित अन्य ने सहभागिता की। पार्षद टांक ने बताया कि इस तरह का नवाचार कार्यकर्ताओं के साथ आपसी संपर्क को बढ़ाना तथा जनता के मुद्दों पर सामूहिक चर्चा के लिए है।

बड़े नेताओं ने दिल्ली अधिवेशन में की शिरकत
भाजपा के बड़े नेता शनिवार को दिल्ली के पार्टी अधिवेशन में शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने बताया कि जिलेभर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता साथ आए है। अधिवेशन में देश की जनता के लिए पीएम ने अपनी सरकार के कार्यो से अवगत कराया है, अब पार्टी का कार्यकर्ता इन संदेशों को जनता के बीच ले जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो