scriptतीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे डेढ़ लाख रुपए | Three miscreants looted Rs 1.5 lakh from petrol pump | Patrika News

तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे डेढ़ लाख रुपए

locationरतलामPublished: Sep 28, 2019 01:54:34 pm

Submitted by:

kamal jadhav

तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे डेढ़ लाख रुपए

तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे डेढ़ लाख रुपए

तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे डेढ़ लाख रुपए

रतलाम। महू नीमच रोड़ स्थित चौपाल सागर के पास एक पेट्रोल पंप पर रात में तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से डेढ़ लाख की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पंप के हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और राशि लेकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार महू नीमच रोड पर चौपाल सागर के पास संचालित रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिक संजय पोरवाल ने बताया रात करीब 12.30 बजे कर्मचारी सुरेश और बलराम पंप पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश आए और दोनों कर्मचारियों को तलवार और कट्टा दिखाकर पंप के कार्यालय में ले गए। बदमाशों ने कर्मचारियों से लॉकर की चाबी लेकर उसमें रखे करीब देढ लाख रुपए लेकर भाग निकले। इसकी सूचना कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप संचालक संजय पोरवाल को दी। उन्होंने अपने मैनेजर मिड टाउन निवासी दीपक पिता शिशिर सेठ को दी। तब वे पेट्रोल पंप पहुंचे ओर अपने कर्मचारियों को लेकर रात में थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में लूट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में मैनेजर दीपक की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 392 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज को खंगालकर बदमाशों का पता लगा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो