script22 मिनट के अंतराल से महिला ने जन्मी तीन कन्याएं | Three women born to a woman at a 22-minute interval | Patrika News
रतलाम

22 मिनट के अंतराल से महिला ने जन्मी तीन कन्याएं

22 मिनट के अंतराल से महिला ने जन्मी तीन कन्याएं

रतलामMay 30, 2019 / 11:06 am

kamal jadhav

Miracle, three girls, newborn, SNCU, childbirth, pregnant, woman

22 मिनट के अंतराल से महिला ने जन्मी तीन कन्याएं

रतलाम। जुड़वा बच्चों के जन्म लेने की बात तो आमतौर पर सुनी है लेकिन बुधवार को मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट में सरवन क्षेत्र के महूड़ीपाड़ा की एक महिला ने 22 मिनट के अंतराल से तीन लड़कियों को जन्म दिया है। तीनों ही लड़कियां कम वजन की होने से उन्हें नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाइ (एसएनसीयू) में रखा गया है। शिशु रोग चिकित्सक डॉ. नावेद कुरैशी के अनुसार तीनों का ही वजन काफी कम है। तीनों बालिकाएं स्वस्थ हैं किंतु कम वजन के कारण इन्हें एसएनसीयू में भर्ती किया गया है।
विवाह के पांच साल बाद भरी गोद
महूड़ीपाड़ा निवासी भूली पति पिंटू उम्र २६ साल को प्रसव पीड़ा होने पर पहले सरवन और बाद में वहां से रतलाम रैफर किया गया था। यहां उसने शाम 7.37 मिनट पर पहली, 7.47 पर दूसरी और 7.59 मिनट पर तीसरी बच्ची को जन्म दिया। भूली के पति पिंटू के अनुसार शादी को पांच साल हो गए हैं। अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ था। अब एक साथ तीन लड़कियां हो गई है। डॉ. कुरैश की अनुसार एक का वजन 1.320 ग्राम, दूसरी का 1.370 ग्राम और तीसरी का वजन 1.600 ग्राम हैं।
बिछड़े परिजन मिले तो छा गई खुशियां
छोटी सी अनबन के बाद तलाक होने से मानसिक रूप से परेशान हो चुके युवक को अब उसके परिजन मिल गए हैं। परिजन भी अपने बिछुड़े हुए व्यक्ति को पाकर खुश हैं। समाजसेवी गोविंद काकानी ने बताया ऐसी ही कहानी है काकनपुर निवासी कंचन भाई की है। पागलो की तरह इधर उधर भटकते कंचन भाई का इन दिनों जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। धामनोद के डॉ दिनेश राव ने डेलनपुर के आसपास भटकते हुए एक पागल को देखा तो उन्होंने उसे नहलाकर रतलाम लेकर आए और समाजसेवी गोविन्द काकानी से संपर्क किया। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने उक्त मनोरोगी के बारे में खोजबीन शुरू की और जल्दी ही उन्हें पता चला कि उसका नाम कंचन भाई जेठाभाई सुतारिया उम्र 42 साल निवासी काकनपुर, पंचमहाल जिला गुजरात है।
यह मानसिक रूप से कमजोर है। काकानी ने कंचन भाई के बारे में इक_ी कर गुजरात पुलिस के माध्यम से इनके परिवार वालों से संपर्क किया। बुधवार को इनके बड़े भाई जयंतीभाई बड़ौदा से एवं बहनोई हरीश भाई आणंद से कंचन भाई को लेने आए। बड़े भाई जयंती ने बताया कि कंचन की शादी 20 साल पहले हो चुकी है। शादी के दो-तीन साल बाद ही तलाक हो गया था। तलाक के बाद से ही कंचन का दिमाग की हालत बिगड़ गई। माता पिता का साया भी बीते 15 सालों में छूट गया। इस कारण दिमाग की हालत और ज्यादा बिगड़ गई और वह 2 वर्ष पूर्व घर से निकल गया था। अब उससे मुलाकात हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो