scriptAAP मंत्रियों ने दफ्तर के दरवाज़े पर नोटिस किया चस्पा, लिखा- ‘दिवाली तोहफा देकर शर्मिंदा न करें’  | AAP ministers pasted notice outside offices, 'Don't embarrass by offering Diwali gifts' | Patrika News

AAP मंत्रियों ने दफ्तर के दरवाज़े पर नोटिस किया चस्पा, लिखा- ‘दिवाली तोहफा देकर शर्मिंदा न करें’ 

Published: Nov 04, 2015 04:11:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर अनूठी नज़ीर पेश की है। दीपावली का पर्व नज़दीक आने के साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने अपने सरकारी दफ्तर के दरवाज़े पर एक ऐसा सन्देश चस्पा किया जो सभी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दरअसल, मंत्रियों की चौखट के दरवाज़े पर चस्पा कागज़ में लिखा है ‘दिवाली का तोहफा देकर शर्मिन्दा न करें’। इस तरह की अपील भरे सन्देश खुद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर भी चस्पा हैं।

गौरतलब है कि विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हाल ही में सभी मंत्रियों को एक्शन प्लान देने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल का ये कदम उस दिशा में माना जा रहा है जिसमे एक रिपोर्ट में दिल्ली की 45 फ़ीसदी जनता ने दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार कम होने की बात का समर्थन किया था। 

ट्रेंडिंग वीडियो