scriptअब शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, रंगपंचमी के लिये भी बड़ा फैसला | total lockdown extand on friday 10 pm to Monday 6 am by corona effect | Patrika News

अब शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, रंगपंचमी के लिये भी बड़ा फैसला

locationरतलामPublished: Apr 01, 2021 05:09:11 pm

Submitted by:

Faiz

कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद रतलाम में अब दो दिन से अधिक (58 घंटे) टोटल लॉकडाउन रहेगा। बंद के दौरान चालू रहेगी दूध की घर पहुंच सप्लाई और मेडिकल। रंगपंचमी के लिये भी गाइडलाइन जारी।

news

अब शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन, रंगपंचमी के लिये भी बड़ा फैसला

रतलाम/ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कोरोना की रफ्तार में एक बार फिर तेजी आने पर प्रशासन शहर में सख्ती बढ़ाने जा रहा है। शहर में संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिये अब 2 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार रात 10 बजे से होगी और सोमवार सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। 58 घंटों की इस टोटल लॉकडाउन की अवधि में सिर्फ दूध की सप्लाई और मेडिकल दुकानों को छूट दी जाएगी। दूध सप्लाई भी सिर्फ घर-घर जाकर ही की जा सकेगी उसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है।

 

पढ़ें ये खास खबर- जरुरी खबर : एक अप्रैल से बदल गए आईटीआर के कई नियम, जानिए क्या होंगे बदलाव

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80bzau

सीएम से स्वीकृति लेकर किया गया फैसला

जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रतलाम प्रशासन और क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्यों से चर्चा की गई, जिसके बाद रतलाम में कोरोना पर काबू पाने के लिए शासन-प्रशासन ने शहर को लेकर कठोर निर्णय लेने की बात रखी, जिसपर मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद प्रशासन ने अगले आदेश तक हर शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक टोटल लॉकडाउन प्रभावी रहने के आदेश जारी कर दिये हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- भीषण आग : 2 गांवों की 1300 बीघा जमीन जलकर खाक, 31 लाख रुपए का नुकसान


मेरा घर, मेरी होली

रतलाम कलेक्टर गोपालचंद डांड ने बताया कि, शहर में शनिवार और रविवार के साथ ही शुक्रवार को होने वाली रंगपंचमी को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। लोगों से अपील है कि, वो सिर्फ अपने घरों के भीतर रहकर ही होली खेलें। घर के बाहर निकलकर रंग पंचमी खेलने पर पाबंदी रहेगी। जिस तरह लोगों ने घरों में रहकर परिवार के साथ होली खेली है, उसी तरह रंगपंचमी का त्योहार भी घरों में रहकर अपने परिवार के साथ ही मनाएं। जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि, सड़कों पर कोई भी व्यक्ति होली खेलते नजर आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी लोगों को मेरा घर, मेरी होली के तहत ही रंगपंचमी पर्व मनाना होगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80byub
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो