blood donation- रक्तदान पर 17 का अनूठा संयोग...
रतलामPublished: Oct 03, 2023 10:53:21 pm
रतलाम। मालवरत्न ज्योतिषाचार्य उपाध्यायश्री कस्तूरचंद महाराज की पुण्य स्मृति में 17वां रक्तदान शिविर नीमचौक स्थानक पर गुरुदेव अरुणमुनि के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें 17 महिलाशक्ति ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल १७४ यूनिट रक्तदान किया गया।


patrika news
श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित शिविर में संघ सदस्यों एवं युवा साथियों ने गुरुभक्ति एंव श्रद्धा का परिचय देते हुए 174 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के लाभार्थी श्रेणिक गांधी की स्मृति में विजय गांधी परिवार, मनोहरलाल पुंगलिया स्मृति में पुंगलिया परिवार, सह लाभार्थी कमलाबाई बसन्तीलाल पटवा की स्मृति में पटवा परिवार, प्रकाशचंद किरण बाफना की स्मृति में बाफना परिवार व आदित्य कटारिया की स्मृति में मणीलाल, अमृतलाल, मूकेश कटारिया परिवार रहे। संचालन संघ महामंत्री विनोद बाफना ने किया। स्वागत उद्बोधन महेंद्र बोथरा ने दिया।