scriptरतलाम में अनोखी शादी, बारातियों को गिफ्ट में दिए मास्क व सैनिटाइजर, WATCH VIDEO | Unique wedding held in Ratlam, masks and sanitizers gifted to baraatis | Patrika News

रतलाम में अनोखी शादी, बारातियों को गिफ्ट में दिए मास्क व सैनिटाइजर, WATCH VIDEO

locationरतलामPublished: May 25, 2020 12:53:37 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

कोरोना वायरस के दौरान लगे हुए लॉकडाउन ने विवाह की रस्म के तरीके को बदल दिया है। अब तक बारातियों का स्वागत अलग-अलग अंदाज से होता रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश के रतलाम में हुए एक विवाह में अनोखे तरीके से विवाह की रस्म को अदा किया गया।

रतलाम में अनोखी शादी, बारातियों को गिफ्ट में दिए मास्क व सैनिटाइजर, WATCH VIDEO

रतलाम में अनोखी शादी, बारातियों को गिफ्ट में दिए मास्क व सैनिटाइजर, WATCH VIDEO

रतलाम. कोरोना वायरस के दौरान लगे हुए लॉकडाउन ने विवाह की रस्म के तरीके को बदल दिया है। अब तक बारातियों का स्वागत अलग-अलग अंदाज से होता रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश के रतलाम में हुए एक विवाह में अनोखे तरीके से विवाह की रस्म को अदा किया गया। बारातियों का स्वागत सैनिटाइजर से हुआ व उनको मास्क लगाए गए। इतना ही नहीं, बारातियों को गिफ्ट में भी सैनिटाइजर व मास्क दिए गए। अब जिले में इस विवाह की चर्चा है।
रेलवे का तोहफा : रेलवे ने किया टिकट आरक्षण के नियम में बदलाव, 24 मई से होंगे लागू

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7u3txp
रतलाम जिले के पलसोड़ा गांव आर्थिक रुप से संपन्न किसानों का गांव है। यहां पर जब विवाह होता रहा है तो भव्य आयोजन होते रहे है। मेहमान से लेकर बाराती का स्वागत मिठाई, पान, ड्रायफूट से लेकर फूल माला आदि से होता रहा है। लेकिन कोरोना वायरस ने विवाह के तोर तरीके को अब पूरी तरह से बदल दिया है। इस गांव मंे आंगनवाड़ी काय्रकर्ता पूरे गांव को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जागरुकता का अभियान चलाए हुए है। इसी के अंगर्तत जब गांव में विवाह का आयोजन हुआ तो उन्होंने सैनिटाइजर व मास्क की पहल की।
इस दिन से बदलेगा आपके शहर में वेदर, होगी झमाझम बारिश

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7u3tvl
प्रीति संग हुआ अशोक का विवाह

गांव में प्रीति संग अशोक पांचाल का विवाह हुआ। इसमे कुल 12 मेहमान बाराती के रुप में आए। मेहमानों का पहले तो स्वागत सैनिटाईजर से हुआ, बाद में उनको मास्क के साथ सैनिटाइजर भेंट में भी दिया गया। इतना ही नहीं, सात फेरा की रस्म के पहले दूल्हा व दुल्हन के हाथ व पैरों को भी धूलाया गया। इसके अलावा कोरोना वायरस रोकने में सबसे सफल सैनिटाईजर व मास्क की पूजा की गई। अब इस विवाह की चर्चा रतलाम जिले में हो रही है। बारात दूल्हा अशोक पिता बनवारीलाल रुक्माबाई पांचाल सुनेड़ा तहसील बडऩगर जिला उज्जैन से बारात ग्राम पलसोड़ा में दुल्हन प्रीति पिता जगदीश जीवन बाई पांचाल जवाहर नगर रतलाम के यहां आई थी। विवाह का आयोजन दुल्हन की नानाजी तारादेवी पांचाल निवासी पलसोड़ा के निवास पर किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो