यूरिया की मारामारी...रबी सीजन शुरू, लगी किसानों की कतार
रतलामPublished: Oct 13, 2022 12:23:14 pm
रतलाम। रबी सीजन की शुरुआत होते ही जिले में यूरिया के लिए किसानों की कतारें वितरण केंद्रों पर देखी जाने लगी है। एक तरफ लगातार बारिश ने किसानों को कयूरिया की मारामारी...रबी सीजन शुरू, लगी किसानों की कतार मर तोड़ दी है, दूसरी तरफ यूरिया के लिए मारामारी शुरू हो गई है।


Urea clash... Farmers' queue started in Rabi season
थम्ब मशीन खराब खाद वितरण के साथ थम्ब मशीने भी धोखा देने लगी है, इस कारण बिरियाखेड़ी केंद्र पर किसानों को खाद वितरण नहीं हो पा रहा है। कृषि उपज मंडी, दिलीपनगर वितरण केंद्र पर किसानों की लम्बी-लम्बी लाइनें लगना शुरू हो गई। मंगलवार दोपहर बिरियाखेड़ी खाद वितरण केंद्र से कर्मचारी गुप्ता कृषि उप संचालक कार्यालय पहुंचे। जिन्होंने बताया कि पिछले थम्ब मशीन खराब है, इस कारण यूरिया वितरण नहीं कर पा रहे हैं। शीघ्र सुधरवाने के लिए आवेदन भी दिया।