script21 जून से कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान का आरंभ, शहर में लगेंगे 60 हजार टीके | Vaccination will be done at 152 centers | Patrika News

21 जून से कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान का आरंभ, शहर में लगेंगे 60 हजार टीके

locationरतलामPublished: Jun 20, 2021 12:44:22 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

अभियान के दौरान लगाए जाएंगे डेढ़ लाख टीके जिसे लेकर जागरूकता रैली भी निकाली गई…..

gettyimages-1288948217-170667a.jpg

Vaccination

रतलाम। जिले में भी 21 जून से कोविड 19 वैक्सीनेशन महा अभियान महा अभियान का आरंभ हो रहा है। अभियान की जानकारी देने के लिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई तथा अभियान की विस्तृत जानकारी मीडिया बंधुओं को उपलब्ध कराई।

पत्रकार वार्ता में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जिले में कोरोना के विरुद्ध टीकाकरण महा अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 150 सत्र आयोजित किए जाएंगे। पूरे जिले में 152 टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं रतलाम शहर में 52 केंद्र रहेंगे, वार्डवार केंद्र बनाए गए हैं। अभियान के प्रथम दिवस 30,000 डोज के साथ शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद शेष दिवसों में 20,000 डोस प्रतिदिन लगाए जाएंगे।

MUST READ: फायदेमंद वैक्सीन: टीके के बाद भी लोगों को हो रहा कोरोना संक्रमण, लेकिन जान को खतरा नहीं

corona vaccine

कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 टीकाकरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना आवश्यक नहीं है, केवल जन्म दिनांक दर्शाने वाली आईडी के आधार पर सीधे टीकाकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि टीकाकरण महा अभियान के दौरान जिले के आलोट तथा ताल में 20 हजार, बाजना तथा सैलाना में 20 हजार, जावरा तथा पिपलोदा में 30 हजार, रतलाम ग्रामीण में 20 हजार तथा रतलाम शहर में 60 हजार टीके लगाए जाएंगे। इसी तारतम्य में प्रेसवार्ता के बाद वेक्सिनेशन जागरूकता की रैली जो कलेक्टर कार्यालय से निकाली गई जिसमें जिला कलेक्टर सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81xh3l
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो