scriptVideo News: भाजपा नेता पहुंचे खेत, पांडाल लगाकर प्रदेश सरकार को कोसा | Video News: BJP leaders reach field, curses state government by planti | Patrika News

Video News: भाजपा नेता पहुंचे खेत, पांडाल लगाकर प्रदेश सरकार को कोसा

locationरतलामPublished: Dec 14, 2019 03:20:45 pm

Submitted by:

sachin trivedi

बदहाल किसानों की समस्याओं को लेकर कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा का खेत धरना आंदोलन, रतलाम शहर सहित विधानसभाओं में धरना दे रहे कार्यकर्ता
 

patrika

patrika

रतलाम. जब से मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अस्तित्व मे आई है तब से प्रदेश के किसानों की उपेक्षा प्रारंभ हो गई हैं। प्रदेश का किसान बदहाल होकर तबाही की कगार पर खड़ा हो गया हैं। यह आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कमलनाथ सरकार को चेतावनी देते हुए आगाह किया है कि समय रहते प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति जागरूक हो जाए अन्यथा किसानों की उपेक्षा कांग्रेस सरकार को महंगी पड़ेगी। भाजपा कार्यकर्ता किसानों के दर्द को अपना दर्द समझता है और जब तक प्रदेश के बदहाल किसानों को उनका जायज हक कमलनाथ सरकार नही दे देती तब तक हम हर स्तर पर जाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे। लुनेरा ने कहा कि किसानों की आवाज भाजपा लगातार बुलंद करती आई है इसी तारतम्य में 14 दिसम्बर को जिले की पांचों विधानसभा के सभी मंडलों मे भाजपा कार्यकर्ता किसानों को साथ मे लेकर खेत धरना आंदोलन के माध्यम से प्रदेश की कमलनाथ सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
शहर से लेकर मंडलवार भाजपा ने की किसानों की बात
खेत धरना आंदोलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रदेश भर मे होने वाले भाजपा के खेत धरना आंदोलन को खेतों मे आयोजित किया जाएगा। भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि आंदोलन के लिए रतलाम जिले का प्रभार कृषि आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार को सौंपा। रतलाम नगर के सभी मंडलों का मिला-जुला खेत धरना आंदोलन महू रोड़ स्थित कृषि मंडी गेट के सामने स्थित पेट्रोल पम्प से लगे खेत पर दोपहर 12 बजे प्रारंभ हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो