script24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, 25 जिलों में जारी किया अलर्ट | Warning of heavy rain in the state, know the situation | Patrika News

24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, 25 जिलों में जारी किया अलर्ट

locationरतलामPublished: Jun 17, 2022 03:07:56 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में बंगाल से जबलपुर के रास्ते अगले दो दिन में मानसून की एंट्री होगी, जिससे पूरा प्रदेश तर-ब-तर हो जाएगा।

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानिये किस जिले में क्या बन रहे हालात

प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानिये किस जिले में क्या बन रहे हालात

रतलाम. मानसून की दस्तक के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल चुकी है, हालांकि कुछ जिलों में बारिश तो कुछ में बूंदाबांदी के बाद फिर से लोगों को गर्मी सताने लगी है, मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में बंगाल से जबलपुर के रास्ते अगले दो दिन में मानसून की एंट्री होगी, जिससे पूरा प्रदेश तर-ब-तर हो जाएगा। कुछ ही दिन में पूर्ण रूप से मौसम में ठंडक छाने के साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

जानकारों की मानें तो इस बार जिस प्रकार से गर्मी पड़ी है, उसी हिसाब से बारिश भी जोरदार होगी, बताया जा रहा है कि प्रदेश में इंदौर में मानसून की दस्तक के बाद भोपाल फिर अन्य जिलों में लगातार बारिश होगी, ऐसे मेंं स्थानीय निकायों द्वारा बारिश पूर्व की सावधानियां शुरू कर दी गई हैं। ताकि भारी बारिश के दौरान कहीं जल जमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

आज हो सकती है भारी बारिश
सामान्यत: जिस दिन अधिक उमस और गर्मी होती है, उस दिन अधिक बारिश की संभावना रहती है, राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है, इसी से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो पूरे प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश होगी।

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के इन जिलों में पिछले 24 घंटों में ऐसी बारिश हुई है।


पिछ्ले 24 घंटे की वर्षा-मिमी में

देवास (खातेगांव – 76, कन्नौद – 28), विदिशा (कुरवाई -86.5, कुरवाई- 67.4, गुलाबगंज – 65, गंजबसौदा – 34, पठारी – 34, यारसपुर – 14, सिटी – 2, लटेरी – 1), बैतूल (भैंसदेही – 60, आमला – 51, शाहपुर – 27, घोड़ाडोंगरी – 22.2, चिचोली – 15.1, सिटी -15, भीमपुर – 15, मुलताई – 4.4), मोरेना (कैलारस – 55, सिटी – 26.2, पोरसा – 10, अम्बाह – 6, जौरा – 4, सबलगढ़ – 1), शिवपुरी (पोहरी – 50, सिटी – 29, बैराड़ – 18, पिपरसमा – 18, बदरवास – 5, करैरा – 2.5), गुना (आरोन – 47, चचौड़ा – 27, कुंभराज – 10, राघौगढ़ – 8, सिटी – 6.7, सिटी – 1.5), रायसेन (बेगमगंज – 41, उदयपुरा – 31, गैरतगंज – 19.6, सुल्तानपुर – 18.7, सिलवानी – 18.2, सिटी – 10.6, देवरी – 10, बाड़ी – 5.5, बरेली – 4, गौहरगंज – 3), अशोकनगर (चंदेरी – 34, सिटी – 21, ईसागढ़ – 17, मुंगावली – 7), हरदा (सिटी – 32, खिरकिया – 9.6), भोपाल (सिटी – 21.8, नवीबाग – 7.4, कोलार – 0.6, बैरागढ़ – 0.4),
श्योपुर कलां (कराहल – 18, वीरपुर – 17, बड़ौदा – 11, विजयपुर – 10), दतिया (सिटी – 17.2, इंदरगढ़ – 15), मंदसौर (गरोठ – 14.6), नर्मदापुरम (सोहागपुर – 12.4, माखननगर – 6, इटारसी – 4.2, पिपरिया – 1.6, बनखेड़ी – 1.2, सिवनी-मालवा – 0.5, सिटी ),
सीहोर (इछावर – 11, श्यामपुर – 1.1), खण्डवा (न्यू हरसूद – 10, खालवा – 5),
ग्वालियर (चिनौर – 9.4, घाटीगांव – 5, सिटी – 0.2), भिण्ड (सिटी – 7, रौन – 3, अटेर – 2, मौ – 2, मिहौना – 2, गोहद – 1, लहार – 0.2, गोरमी – 0.2), बुरहानपुर (खकनार – 7), शाजापुर (कालापीपल – 6), राजगढ़ (खिलचीपुर – 2, सिटी – 1), पचमढ़ी – 3.2.

 

photo_2022-06-17_14-59-31.jpg

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा, खंडवा, नरसिंहपुर, धार, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट, मंडला, दमोह, कटनी, निवाड़ी, रीवा, सिंगरौली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो