script

शरीर में खून की कमी को चुटकियों में दूर कर देती है ये 1 चीज, दिन में बार जरूर खा लें

locationरतलामPublished: Nov 15, 2018 03:48:37 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

शरीर में खून की कमी को चुटकियों में दूर कर देती है ये 1 चीज, दिन में बार जरूर खा लें

health

health

रतलाम। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में खून की सही मात्रा होना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि शरीर में दो रक्त कोशिकाएं होती हैं लाल और सफेद। लाल रक्त कोशिकाएं कम होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिसे एनिमिया भी कहते हैं। शरीर में उचित रक्त की मात्रा न होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने के कारण शरीर का रंग पीला और बेजान हो जाता है। वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चों में खून की कमी से मानसिक रोग हो जाते हैं वहीं स्त्रियों में खून की कमी से पीरियडस सही समय पर नहीं आ पाते है। आज आपको शहर की डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रही हैं, जिससे शरीर में खून तेजी से बढ़ता है…..

health

चुकंदर का रस

1 गिलास चुकंदर के जूस में 1 चम्मच शहद मिक्स करके रोजाना पीएं। इससे शरीर को आयरन मिलता है और शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है।

पालक

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लि पालक सबसे अच्छा उपाय है। विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर पालक का सेवन शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरी करता है। आप इसे सब्जी या जूस के रूप में पी सकते हैं।

health

टमाटर का जूस

शरीर में खून की कमी को तेजी से पूरा करने के लिए रोज टमाटर का जूस पीएं। आफ चाहे तो टमाटर का सूप भी पी सकते हैं। इसके अलावा सेब और टमाटर का जूस मिक्स करके पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

मुनक्का

मुनक्का एक आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का में औषधीय गुणों की भरमार है। हमें प्रतिदिन 4 से 7 मुनक्का खाने चाहिए। मुनक्के को शरीर में हीमोग्लेबिन की कमी, खांसी, सर्दी-जुकाम और कफ दूर करने की सबसे अच्छी दवा माना जाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स कई बीमारियों के इलाज में मदद करते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो