scriptMURDER IN RATLAM: RATLAM में महिला की नृशंस हत्या | Woman brutally murdered in RATLAM | Patrika News

MURDER IN RATLAM: RATLAM में महिला की नृशंस हत्या

locationरतलामPublished: Aug 29, 2019 11:06:48 am

Submitted by:

kamal jadhav

MURDER IN RATLAM: RATLAM में महिला की नृशंस हत्या, पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पूरे घर में खून ही खून फैला हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला की हत्या करने वाले ने किस तरह से निर्ममतापूर्वक हत्या की है।

CRIME NEWS

CRIME NEWS

रतलाम। बजरंगनगर में देर रात 40 साल की एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। रात में पता चलने पर पूरे बजरंगनगर में सनसनी फैल गई। महिला के शव को जिला अस्पताल में लाया गया जहां सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पूरे घर में खून ही खून फैला हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला की हत्या करने वाले ने किस तरह से निर्ममतापूर्वक हत्या की है।

बजरंगनगर निवासी शोभा पति रमेश उर्फ गोपाल पाटीदार उम्र 40 साल की हत्या बीती रात करीब दो बजे हुई। तीन बजे आसपास के लोगों को पता चला तो उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक साढ़े तीन बज चुके थे। महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पूरे बजरंगनगर में हड़कंप मच गया। हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि महिला की हत्या कैसे और क्यों की गई। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
पति और पत्नी के बीच विवाद

रात ज्यादा होने से कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। अलबत्ता सुबह तक पुलिस के पास इंतजार के सिवाय कोई चारा नहीं था। मृतक महिला के परिजनों का कहना था कि महिला का नाम शोभा डामर है और उसका पति भरत डामर है। पति और पत्नी के बीच विवाद होने से इनका कोर्ट केस चल रहा है। यह महिला असल में किस गांव की रहने वाली है और यहां कैसे रह रही थी यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
crime case
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो